Answer
Verified
उत्तर: C, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि वचन मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
वचन वह व्याकरणिक रूप है जो किसी संज्ञा या सर्वनाम के द्वारा सूचित व्यक्ति, वस्तु या जीवों की संख्या को दर्शाता है। सरल शब्दों में कहें तो, जब हम किसी एक या अनेक व्यक्ति, वस्तु या पशु की बात करते हैं, तो उस शब्द का वचन बदलता है। बता दें कि वचन मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते हैं, जिसकी जानकारी इस प्रकार है –
- एकवचन (Singular Number): जब कोई शब्द एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान को सूचित करता है, तो वह एकवचन कहलाता है। उदाहरण: बच्चा, पुस्तक, खिलाड़ी, फूल इत्यादि। इन सभी उदाहरणों में केवल एक इकाई की बात की गई है।
- बहुवचन (Plural Number): जब कोई शब्द एक से अधिक व्यक्ति, वस्तु या स्थान को सूचित करता है, तो वह बहुवचन कहलाता है। उदाहरण: बच्चे, पुस्तकें आदि।
वचन परिवर्तन के सामान्य नियम
वचन परिवर्तन यानी कि एकवचन से बहुवचन बनाने के कुछ सामान्य नियम होते हैं, जो इस प्रकार हैं:
| एकवचन | बहुवचन | नियम |
| लड़की | लड़कियाँ | ी’ वाले शब्दों में ‘याँ’ जोड़ते हैं। |
| बालक | बालक | कुछ शब्दों में कोई परिवर्तन नहीं होता। |
| पुस्तक | पुस्तकें | अंत में ‘एँ’ जुड़ता है। |
| फूल | फूलों | कुछ शब्दों में ‘ों’ का प्रयोग होता है। |
संबंधित आर्टिकल्स
- गिन-गिन कर पैर रखना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- बंदर घुड़की देना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- छाती पर साँप लोटना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- नाक पर मक्खी न बैठने देना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- सिर पर सवार होना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- गेहूँ के साथ घुन पिसना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- नाक का बाल होना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- चांदी का जूता मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग
- लकीर का फकीर होना मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्यों में प्रयोग

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!