उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर B है। वर्तमान में, तेलंगाना के 33 जिले राज्य के प्रशासनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रत्येक जिले की अपनी विशिष्ट पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत है, जो तेलंगाना को एक विविध और समृद्ध राज्य बनाती है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
तेलंगाना, भारत का 29वां राज्य है जो 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर अपने मूल अस्तित्व में आया। बता दें कि राज्य गठन के समय तेलंगाना में कुल 10 जिले थे, जिनके नाम “हैदराबाद, महबूबनगर, मेडक, नलगोंडा, निजामाबाद, आदिलाबाद, करीमनगर, वारंगल, खम्मम और रंगारेड्डी” था। लेकिन प्रशासनिक दक्षता और विकास को बढ़ावा देने के लिए, राज्य सरकार ने 11 अक्टूबर 2016 को जिलों की संख्या बढ़ाकर 31 कर दी। इसके बाद, 17 फरवरी 2019 को मुलुगु और नारायणपेट जिलों का गठन हुआ, जिसके के साथ, तेलंगाना राज्य में कुल जिलों की संख्या 33 हो गई।
प्रत्येक जिले का गठन स्थानीय आवश्यकताओं, जनसंख्या घनत्व और भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है। उदाहरण के लिए, हैदराबाद जिला सबसे अधिक जनसंख्या वाला है, जबकि मुलुगु जिला सबसे कम जनसंख्या वाला है। भद्राद्री कोठागुडेम क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है, वहीं हैदराबाद सबसे छोटा जिला है।
बता दें कि वर्तमान में, तेलंगाना के 33 जिले राज्य के प्रशासनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रत्येक जिले की अपनी विशिष्ट पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत है, जो तेलंगाना को एक विविध और समृद्ध राज्य बनाती है।
तेलंगाना के सभी 33 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची
तेलंगाना के सभी 33 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची इस प्रकार हैं –
| क्रमांक | जिला का नाम | मुख्यालय |
| 1 | आदिलाबाद | आदिलाबाद |
| 2 | भद्राद्री कोठागुडेम | कोठागुडेम |
| 3 | हनुमकोंडा | हनुमकोंडा |
| 4 | हैदराबाद | हैदराबाद |
| 5 | जगित्याल | जगित्याल |
| 6 | जनगांव | जनगांव |
| 7 | जयशंकर भूपालपल्ली | भूपालपल्ली |
| 8 | जोगुलंबा गडवाल | गडवाल |
| 9 | कामारेड्डी | कामारेड्डी |
| 10 | करीमनगर | करीमनगर |
| 11 | खम्मम | खम्मम |
| 12 | कुमारंभेम आसिफाबाद | आसिफाबाद |
| 13 | महबूबाबाद | महबूबाबाद |
| 14 | महबूबनगर | महबूबनगर |
| 15 | मंचेरियल | मंचेरियल |
| 16 | मेडक | मेडक |
| 17 | मेडचल-मलकाजगिरी | शमीरपेट |
| 18 | मुलुगु | मुलुगु |
| 19 | नागरकुरनूल | नागरकुरनूल |
| 20 | नलगोंडा | नलगोंडा |
| 21 | नारायणपेट | नारायणपेट |
| 22 | निर्मल | निर्मल |
| 23 | निजामाबाद | निजामाबाद |
| 24 | पेद्दापल्ली | पेद्दापल्ली |
| 25 | राजन्ना सिरसिल्ला | सिरसिल्ला |
| 26 | रंगा रेड्डी | शमशाबाद |
| 27 | संगारेड्डी | संगारेड्डी |
| 28 | सिद्दीपेट | सिद्दीपेट |
| 29 | सूर्यापेट | सूर्यापेट |
| 30 | विकाराबाद | विकाराबाद |
| 31 | वनपर्थी | वनपर्थी |
| 32 | वारंगल | वारंगल |
| 33 | यादाद्री भुवनगिरी | भुवनगिरी |
संबंधित आर्टिकल्स
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
