Answer
Verified
सही उत्तर है (C ) कोई भी पदार्थ जो बह सकता है और अपने पात्र (बर्तन) का आकार ले लेता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर
तरल (Fluid) एक ऐसा पदार्थ है जिसमें बहने का गुण होता है। इसमें द्रव (जैसे पानी, तेल, दूध) और गैसें (जैसे हवा, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन) दोनों शामिल हैं। तरल पदार्थों की विशेषता यह है कि वे जिस भी बर्तन में रखे जाते हैं, उसी का आकार ले लेते हैं और उन पर दबाव डालने पर उनका आकार आसानी से बदल जाता है।
तरल के प्रकार
तरल को गुणों और व्यवहार के आधार पर कई प्रकारों में बांटा जाता है:
- आदर्श द्रव
- वास्तविक तरल प्रदार्थ
- न्यूटोनियन द्रव
- गैर न्यूटोनियन द्रव
- आदर्श प्लास्टिक द्रव
- असंपीडनीय द्रव
- संपीडनीय द्रव
तरल के प्रमुख गुण
तरल के प्रमुख गुण को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है, जो इस प्रकार हैं –
- तरल का आयतन स्थिर रहता है, आसान भाषा में समझें तो तरल का स्थान कितना भी बदला जाए, लेकिन उसका आयतन नहीं बदलता। जैसे 1 लीटर पानी किसी भी 1 लीटर की बोतल में डाल दो, वह 1 लीटर ही रहेगा।
- तरल अपने आप में कोई निश्चित आकार नहीं रखता, बल्कि जिस बर्तन में रखा जाए, उसी के अनुसार वह फैल जाता है।
- तरल पदार्थ आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक बह सकता है।
- जब तरल पर दबाव डाला जाता है, तो वह उसे सभी दिशाओं में समान रूप से फैलाता है। यही सिद्धांत पैस्कल का नियम कहलाता है, जिसका उपयोग हाइड्रोलिक मशीनों में होता है।
- हर तरल का घनत्व अलग होता है, जैसे शहद पानी से ज्यादा चिपचिपा होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे विस्कोसिटी (Viscosity) कहा जाता है।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!