Answer
Verified
उत्तर- सूरदास के भ्रमरगीत की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं—
- गोपियाँ उद्धव के समक्ष अपनी बात सहजता और स्पष्टता से रखती हैं, जिससे उनके भीतर छिपा पीड़ा, प्रेम और तर्क एक साथ झलकता है।
- संकलित पदों में गोपियों का पावन कृष्ण-प्रेम उजागर होता है। उन्होंने अपने प्रेम को हारिल पक्षी के पंजों में फँसी लकड़ी के समान बताया है, जिससे स्पष्ट होता है कि वे अपने प्रेम से मुक्त नहीं हो सकतीं।
- गोपियाँ वचन-वक्रता, तर्कशीलता और भावुकता में प्रवीण हैं। उनकी बातों में गहरा तर्क और आत्मीयता है।
- भ्रमरगीत में गोपियों के व्यंग्य, कटाक्ष, उलाहना, निराशा, प्रार्थना एवं गुहार जैसे विविध मनोभाव तीखे और प्रभावशाली ढंग से व्यक्त हुए हैं।
- गोपियाँ ज्ञान और योग मार्ग का तिरस्कार करती हैं तथा प्रेम-भक्ति को ही श्रेष्ठ मानती हैं।
- भ्रमरगीत की भाषा साहित्यिक ब्रजभाषा है, जिसमें कोमलकांत पदावली, अलंकारों का सहज प्रयोग और वियोग-श्रृंगार रस की प्रमुखता देखने को मिलती है।
- ज्ञान और योग के तिरस्कार में जो ध्वनि उत्पन्न होती है, वह तिरस्कृत वाच्य ध्वनि सौंदर्य का सशक्त उदाहरण है।
- गोपियों की वचन-विदग्धता और वाक्-चातुर्य अत्यंत प्रभावशाली हैं, जो उन्हें उद्धव जैसे ज्ञानी से भी श्रेष्ठ सिद्ध करते हैं।
- सूरदास ने गोपियों के माध्यम से कृष्ण के प्रति उनकी अनन्य भक्ति और गहन विरह-वेदना का मार्मिक चित्रण किया है।
अन्य प्रश्न
- गोपियों द्वारा उद्धव को भाग्यवान कहने में क्या व्यंग्य निहित है?
- उद्धव के व्यवहार की तुलना किस-किस से की गई है?
- गोपियों ने किन-किन उदाहरणों के माध्यम से उद्धव को उलहाने दिए हैं?
- उद्धव द्वारा दिए गए योग के संदेश ने गोपियों की विरहाग्नि में घी का काम कैसे किया है?
- मरजादा न लही’ के माध्यम से कौनसी मर्यादा न रहने की बात की जा रही है?
- कृष्ण के प्रति अपने अनन्य प्रेम को गोपियों ने किस प्रकार अभिव्यक्त किया है?
- गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है?
- प्रस्तुत पदों के आधार पर गोपियों का योग-साधना के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट करें।
- गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?
- गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन-से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण वे अपना मन वापस पा लेने की बात कहती हैं?
- गोपियों ने अपने वाक्चातुर्य के आधार पर ज्ञानी उद्धव को परास्त कर दिया। उनके वाक्-चातुर्य की विशेषताएँ लिखिए।

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!