Answer
Verified
सही उत्तर है (C) 3, मानव मस्तिष्क के 3 भाग होते हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर
मानव मस्तिष्क के तीन प्रमुख भाग होते हैं – सेरेब्रम, सेरीबेलम और ब्रेन स्टेम। ये सभी भाग मिलकर न केवल हमारी सोच और क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं, बल्कि शरीर के आवश्यक कार्य जैसे साँस लेना, दिल की धड़कन आदि को भी संचालित करते हैं। मस्तिष्क की संरचना और कार्यप्रणाली को जानना हर आयु वर्ग के लिए आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल विज्ञान से जुड़ी जानकारी देता है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बनाता है। मानव मस्तिष्क के तीन प्रमुख भागों की जानकारी है –
- सेरिब्रम दिमाग का सबसे बड़ा और ऊपरी हिस्सा होता है। यह दो भागों में बँटा होता है, बायाँ और दायाँ हेमिस्फीयर, जो आपस में कॉर्पस कैलोसम नाम की नसों से जुड़े रहते हैं। यह हिस्सा सोचने, समझने, बोलने, याद रखने, व्यवहार करने और फैसले लेने जैसे काम करता है। साथ ही, यह हमारी पाँचों इंद्रियों (देखना, सुनना, सूंघना, चखना, छूना) से मिली जानकारी को भी समझता है।
- सेरिबैलम दिमाग के पीछे, नीचे की ओर होता है। इसका काम होता है हमारे शरीर का संतुलन बनाए रखना और हरकतों को सुचारु बनाना। जब आप चलते हो, दौड़ते हो, लिखते हो या कुछ पकड़ते हो, तो यह हिस्सा आपकी बारीक और सटीक हरकतों (fine motor skills) को नियंत्रित करता है।
- ब्रेनस्टेम दिमाग का सबसे निचला हिस्सा है, जो सीधे रीढ़ की हड्डी से जुड़ा होता है। यह अपने आप होने वाले कार्यों को नियंत्रित करता है, जैसे साँस लेना, दिल की धड़कन, नींद और निगलना। इसके बिना शरीर का काम चलना संभव नहीं है। यह शरीर और दिमाग के बीच एक संदेशवाहक की तरह काम करता है।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.