पृथ्वी की भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों व यौगिकों को खनिज कहते हैं। कुछ उपयोगी खनिज पदार्थों के नाम हैं; लोहा, तांबा, अभ्रक, सोना, कोयला, चूनाप्रस्तर व ग्रेफाइट इत्यादि।
खनिज क्या है?
पृथ्वी की सतह या भूगर्भ में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले ठोस, अकार्बनिक तथा विशिष्ट रासायनिक संरचना वाले पदार्थों को खनिज कहते हैं। बताना चाहेंगे एक खनिज निश्चित रासायनिक एवं भौतिक गुणधर्मों के साथ कार्बनिक या अकार्बनिक उत्पति का एक प्राकृतिक पदार्थ है।
खनिज के प्रकार
रासायनिक एवं भौतिक गुणधर्मों के आधार पर खनिजों को दो प्रमुख श्रेणियों- धात्विक और अधात्विक में समूहित किया जा सकता है; जो कि निम्न प्रकार से वर्गीकृत किए जा सकते हैं;-
धात्विक खनिज
धातु के स्त्रोत धात्विक खनिज हैं। धात्विक खनिजों को लौह एवं अलौह धात्विक श्रेणी में रखा गया है:-
| लौह खनिज | अलौह खनिज |
| लोहा | तांबा |
| मैंगनीज | बॉक्साइट |
| मैग्नेटाइट | सोना |
| हैमेटाइट | चूना पत्थर |
| लिमोनाइट | जिप्सम |
| साइडराइट | सिलिका |
अधात्विक खनिज
अधात्विक खनिज या तो कार्बनिक उत्पति के होते हैं जैसे कि जीवाश्म ईंधन या वे पृथ्वी में दबे प्राणी एवं पादप जीवों से प्राप्त होते हैं। अधात्विक खनिज को दो भागों में बांटा गया हैं;-
| ईंधन खनिज | अन्य अधात्विक खनिज |
| कोयला | माइका |
| पेट्रोलियम | चूनाप्रस्तर |
| प्राकृतिक गैस | ग्रेफाइट |
यह भी पढ़ें

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!