उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। हॉकी खेल (Field Hockey) में एक टीम में कुल 11 खिलाड़ी होते हैं।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
हॉकी खेल में एक टीम में कुल 11 खिलाड़ी होते हैं। यह नियम इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) द्वारा निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार एक मैच में दो टीमें होती हैं, यानी हॉकी के खेल में मैदान पर कुल 22 खिलाड़ी खेलते हैं। बता दें कि इन 11 खिलाड़ियों में 1 गोलकीपर और 10 फील्ड प्लेयर होते हैं।
बता दें कि जहाँ एक ओर 1 गोलकीपर वह होता है, जिसका मुख्य काम होता है गोल को बचाना। तो वहीं हॉकी के खेल में 10 फील्ड प्लेयर होते हैं, जो फील्ड में आक्रमण (Attack) और रक्षा (Defense) दोनों का काम करते हैं। बताना चाहेंगे हॉकी के खेल में खिलाड़ी डिफेंस और फॉरवर्ड के बीच की कड़ी होते हैं। जहाँ एक ओर मिडफील्डर गेंद को आगे बढ़ाने, पास देने और खेल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं दूसरी ओर फॉरवर्ड प्लेयर, टीम के वे आक्रमणकारी खिलाड़ी होते हैं, जिनका उद्देश्य विरोधी टीम पर गोल करना होता है।
बताना चाहेंगे हॉकी मैच की कुल समय सीमा 60 मिनट की होती है, जिसे 15-15 मिनट के चार क्वार्टर में विभाजित किया जाता है। इसके साथ ही इस खेल को अतिरिक्त समय देकर शूटआउट के बाद 5 मिनट का ओवरटाइम भी दिया जाता है।
हॉकी के खेल में सब्स्टीट्यूट और रिजर्व खिलाड़ी
हॉकी में आमतौर पर एक टीम में 5 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी होते हैं। यह खिलाड़ी मैच के दौरान किसी भी समय बदले जा सकते हैं। हॉकी में क्रिकेट या फुटबॉल की तरह “फिक्स सब्स्टीट्यूशन” का नियम नहीं है। खिलाड़ी अनलिमिटेड बार बदले जा सकते हैं, जो इसे और अधिक गतिशील बनाता है।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.