इस प्रश्न का सही उत्तर D है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर 1970 के दशक में राजधानी बना था। इससे पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद थी।
गुजरात की राजधानी का नाम गांधीनगर (Gandhinagar) है। गांधीनगर पश्चिमी भारतीय राज्य गुजरात में स्थित एक नियोजित शहर है। इसका नाम भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया था। बताना चाहेंगे गांधीनगर अपनी योजनाबद्ध वास्तुकला, हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रसिद्ध है। वहीं भारत की पहली स्मार्ट सिटी गिफ्ट और सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन की मौजूदगी गांधीनगर में है।
गुजरात की राजधानी के बारे में
गुजरात की राजधानी गांधीनगर पूरे देश में चंडीगढ़ के बाद दूसरा ऐसा शहर है जिसे प्लानिंग के जरिए बसाया गया है। हालांकि शुरुआत में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद रही, लेकिन बाद में अहमदाबाद से उपनगर के तौर पर एक नई राजधानी बनाई गई। जिसका नाम गांधीनगर रखा गया। वर्तमान में गांधीनगर के अंतर्गत चार तालुका (उप जिले) हैं: मनसा, कलोल, देहगाम और गांधीनगर। गांधीनगर में गुजरात विधानसभा, सभी विभागों के सचिवालय, विधानमंडल भवन, राज्यपाल का निवास, राज्यपाल का कार्यालय, सभी महत्वपूर्ण कार्यालय और भवन शामिल हैं। यहाँ पर सभी जाति और धर्म के लोग रहते हैं।
स्वामी नारायण संप्रदाय का अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर के प्रमुख लैंड मार्क में शामिल है। यहाँ महात्मा मंदिर, गिफ्ट सिटी, खिलौना संग्रहालय और सरिता उद्यान प्रमुख स्थल हैं। गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के साथ IIT और NIFT फैशन डिजानइिंग जैसे शैक्षणिक संस्थान भी हैं।
यह भी पढ़ें
- जानिए इन्द्रधनुष के 7 रंगों के बारे में
- महलों का शहर किसे कहा जाता है?
- भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता हैं?
- भारत का गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कहां है?
- राजस्थान में कितने जिले हैं?
- आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?
- दिल्ली में कितने जिले हैं?
- मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
