GST Divas Kab Manaya Jata Hai: GST दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
GST Divas Kab Manaya Jata Hai
A. 1 जुलाई
B. 1 जून
C. 1 मई
D. 1 अप्रैल
Answer
Verified

उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बता दें कि GST दिवस 1 जुलाई को मनाया जाता है।

इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:

भारत में 1 जुलाई को GST दिवस (GST Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1 जुलाई 2017 की उस ऐतिहासिक घड़ी की याद दिलाता है, जब भारत में वस्तु एवं सेवा कर (यानि Goods and Services Tax) प्रणाली को लागू किया गया था। इस कर प्रणाली ने देश के अप्रत्यक्ष कर ढांचे में एक बड़ा परिवर्तन लाया और “एक राष्ट्र, एक कर” की अवधारणा को साकार किया है।

GST दिवस क्यों मनाया जाता है?

GST दिवस का उद्देश्य इस ऐतिहासिक कर सुधार की सफलता और इसके आर्थिक प्रभाव को याद करना है। 1 जुलाई 2017 को संसद के विशेष सत्र में मध्यरात्रि को इसे लॉन्च किया गया था, और तब से हर साल 1 जुलाई को GST दिवस के रूप में मनाया जाता है।

बताना चाहेंगे यह दिन करदाताओं, व्यवसायियों, सरकारी अधिकारियों और देश की जनता को यह याद दिलाने का अवसर होता है कि कैसे एक जटिल कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाए गए।

GST के लागू होने के फायदे

GST के लागू होने से “एक राष्ट्र, एक कर” के माध्यम से पूरे देश में एक समान कर दरें लागू होने लगीं, जिससे व्यापार करना आसान हुआ। इसके साथ ही यह एक पारदर्शी प्रक्रिया है, आसान शब्दों में समझा जाए तो GST प्रणाली एक ऑनलाइन प्रणांली है, जिससे कर चोरी की संभावनाएं कम हुईं। इसके माध्यम से लॉजिस्टिक्स में सुधार होने के साथ-साथ, उद्योगों को लाभ मिला है।

संबंधित आर्टिकल्स

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*