Answer
Verified
[UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 हिंदी अनिवार्य पेपर]
तन का पर्यायवाची शब्द – शरीर, देह, काया, वपु, गात, बदन।
तन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग
- सेवा भाव ऐसा होना चाहिए कि व्यक्ति तन-मन-धन से समाज के लिए कार्य करे।
- अगर शरीर स्वस्थ हो तो पढ़ाई और काम दोनों ठीक से हो पाते हैं।
- भारतीय दर्शन में देह को अस्थायी माना गया है, इसलिए आत्मा को अधिक महत्व दिया जाता है।
- पूरे दिन काम करने के बाद उसका बदन थककर टूटने लगा था।
- “अंतस के काग हंस वाहिज बनाये गात, छिपि कै अवास मद मास राचिबो करें।” पंक्ति में ललिताप्रसाद त्रिवेदी ने गात को बाहरी रूप या दिखावटी व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत किया है।
यहां दी गई कविता की लाइन अंतस के काग हंस वाहिज बनाये गात रेख़्ता हिंदवी से ली गई हैं।
नोट: “वपु” और “गात” शरीर के अर्थ में प्रयुक्त साहित्यिक शब्द हैं, जिनका प्रयोग सामान्य बोलचाल में नहीं किया जाता; ये मुख्यतः काव्य, संस्कृतनिष्ठ तथा शास्त्रीय साहित्यिक संदर्भों में ही स्वाभाविक माने जाते हैं।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.