सही उत्तर है (c) – वर्तमान में बिहार में कुल 38 जिले हैं। बिहार भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक राज्य है, जिसे प्रशासनिक सुविधा के लिए 9 प्रमंडलों में बांटकर कुल 38 जिलों में विभाजित किया गया है। यह राज्य ज्ञान, धर्म और राजनीति की दृष्टि से प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण रहा है। बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिम चंपारण है, जिसका क्षेत्रफल 5,229 वर्ग किलोमीटर है, और सबसे छोटा जिला शिवहर है, जिसका क्षेत्रफल 443 वर्ग किलोमीटर है।
दीर्घ उत्तर
वर्तमान में बिहार में कुल 38 जिले हैं। बिहार राज्य, जो कि भारत के पूर्वी भाग में स्थित है, हमेशा से अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूपों के लिए जाना जाता है। यह राज्य ज्ञान, धर्म और राजनीति की दृष्टि से प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण रहा है। बिहार के नए जिलों जैसे नवादा, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और किशनगंज गठन 1970 के दशक के बाद हुआ था। जमुई का गठन लगभग 1991 हुआ था। लखीसराय,शेखपुरा और शिवहर का गठन लगभग 1994 में हुआ और अरवल का गठन लगभग 2001 में हुआ था। बेहतर प्रशासनिक सुविधा और सुचारु विकास के उद्देश्य से बिहार को विभिन्न जिलों में विभाजित किया गया है। बिहार के 38 जिलों को 9 प्रमंडलों में बांटा गया है।
वर्तमान में, बिहार में कुल 38 जिले हैं, जो 9 प्रमंडलों (मंडलों) के अंतर्गत आते हैं:
- पटना
- मगध
- सारण
- तिरहुत
- दरभंगा
- कोसी
- पूर्णिया
- मुंगेर
- भागलपुर
बिहार के नए जिलों का नाम
बिहार की प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने के लिए समय-समय पर नए जिलों का निर्माण किया गया।
कुछ प्रमुख नए जिले हैं:
- अरवल
- शिवहर
- शेखपुरा
- लखीसराय
- जमुई
- नवादा
- खगड़िया
- मधेपुरा
- सुपौल
- अररिया
- किशनगंज
बिहार के पुराने जिलों का नाम
बिहार के पहले के पुराने जिलों में शामिल थे:
- पटना
- गया
- मुजफ्फरपुर
- भागलपुर,
- दरभंगा
- सारण
- पूर्णिया
- शाहाबाद (अब रोहतास और बक्सर)
- भागलपुर
- मुंगेर
ये जिले स्वतंत्रता के पूर्व और उसके तुरंत बाद राज्य की प्रशासनिक रीढ़ थे।
बिहार का संक्षिप्त इतिहास
बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। यह क्षेत्र प्राचीन मगध साम्राज्य का भाग था और यहां से बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य और गुप्त साम्राज्य जैसे महान युगों की शुरुआत हुई। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय यहीं स्थित थे। स्वतंत्रता के बाद, बिहार का पुनर्गठन हुआ और वर्ष 2000 में झारखंड राज्य को अलग कर दिया गया। आज भी बिहार शिक्षा, राजनीति और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अन्य संबंधित आर्टिकल
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
