आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?

1 minute read
Summarise with AI
आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं
A. 28
B. 22
C. 26
D. 30
Answer
Verified

उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर C है। वर्तमान में, आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले हैं, आंध्र प्रदेश, भारत का एक प्रमुख दक्षिणी राज्य है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और विविध परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस राज्य की प्रशासनिक संरचना समय-समय पर बदलती रही है, जिसके बाद इस राज्य के जिलों की संख्या में भी परिवर्तन हुआ है।

इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:

वर्तमान में आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले हैं। यह परिवर्तन 4 अप्रैल 2022 को हुआ, जब राज्य सरकार ने प्रशासनिक दक्षता और बेहतर सेवा वितरण के उद्देश्य से 13 नए जिलों का गठन किया। इससे पहले राज्य में 13 जिले थे, जो अब बढ़कर 26 हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश के सभी 26 जिलों के नाम

आंध्र प्रदेश के सभी 26 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं, जिनमें से शुरू के 13 जिलों को आंध्र प्रदेश के पुराने जिले होना का गौरव प्राप्त है और नीचे के 13 जिलों को नए जिलों के रूप में प्रशासनिक दक्षता के चलते सरकार द्वारा स्वीकार किया गया है।

आंध्र प्रदेश के पुराने जिलों का नाम

  1. अनंतपुर (Anantapur)
  2. चित्तूर (Chittoor)
  3. पूर्वी गोदावरी (East Godavari)
  4. गुंटूर (Guntur)
  5. वाई.एस.आर. कडप्पा (YSR Kadapa)
  6. कृष्णा (Krishna)
  7. कुरनूल (Kurnool)
  8. नेल्लोर (Nellore)
  9. प्रकाशम (Prakasam)
  10. श्रीकाकुलम (Srikakulam)
  11. विशाखापत्तनम (Visakhapatnam)
  12. विजयनगरम (Vizianagaram)
  13. पश्चिम गोदावरी (West Godavari)

आंध्र प्रदेश के नए जिलों का नाम

  1. अल्लूरी सीताराम राजू (Alluri Sitarama Raju)
  2. अनाकापल्ली (Anakapalli)
  3. अन्नामय्या (Annamayya)
  4. बापटला (Bapatla)
  5. एलुरु (Eluru)
  6. काकीनाडा (Kakinada)
  7. कोनसीमा (Konaseema)
  8. नंद्याल (Nandyal)
  9. एनटीआर (NTR)
  10. पार्वतीपुरम मान्यम (Parvathipuram Manyam)
  11. पलनाडु (Palnadu)
  12. श्री सत्य साई (Sri Sathya Sai)
  13. तिरुपति (Tirupati)

आंध्र प्रदेश का संक्षिप्त इतिहास

बताना चाहेंगे आंध्र प्रदेश का इतिहास समृद्ध और विविधतापूर्ण है। मौर्य, सातवाहन, चालुक्य, काकतीय और विजयनगर जैसे महान साम्राज्यों का यह क्षेत्र हिस्सा रहा है। ब्रिटिश शासन के दौरान यह मद्रास प्रेसीडेंसी का भाग था। वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद, वर्ष 1953 में आंध्र प्रदेश का गठन हुआ जो कि भाषाई आधार पर हुआ था। वर्ष 1956 में हैदराबाद राज्य के तेलुगु भाषी क्षेत्रों के विलय से इसका विस्तार हुआ। 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद, आंध्र प्रदेश ने अपनी राजधानी अमरावती को विकसित करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*