Yemen Facts : यमन से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Yemen Facts in Hindi (1)

यमन पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित एक देश है। इसकी सीमा उत्तर में सऊदी अरब और पूर्व में ओमान, पश्चिम में लाल सागर और दक्षिण में अरब सागर से लगती है। साथ ही यमन अपनी अनूठी सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है, जिसमें इसकी विशिष्ट वास्तुकला भी शामिल है, जैसे कि सना ओल्ड सिटी, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यमनी व्यंजन, पारंपरिक संगीत और कविता भी इसकी सांस्कृतिक पहचान के महत्वपूर्ण पहलू हैं। यमन के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Yemen Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Yemen Facts in Hindi – यमन से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार यमन से जुड़े रोचक तथ्य (Yemen Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं –  

  1. यमन का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ यमन है। 
  2. 22 मई को यमन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  3. यमन की राजधानी साना (Sanaa) है। 
  4. यमन की आधिकारिक भाषा अरबी (Arabic) है। 
  5. यमन की करंसी यमनी रियाल (Yemeni rial) है। 
  6. यमन की मेजर माउंटेन रेंज सरावत है। 
  7. यमन का 50% से अधिक भाग रेगिस्तान से ढका हुआ है।
  8. यमन की सीमा पश्चिम में लाल सागर और दक्षिण में अदन की खाड़ी से लगती है।
  9. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार यमन का सबसे बड़ा शहर इसकी राजधानी सना है, जो दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है।
  10. यमन के राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग एकता का प्रतीक है और शहीदों के रक्तपात को दर्शाता है, सफ़ेद रंग उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है और काला रंग अतीत को दर्शाता है।
  11. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार यमन का क्षेत्रफल 528,000 वर्ग किमी है। 
  12. BBC की साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार यमन की जनसंख्या 30.9 मिलियन है। 
  13. यमन अरब प्रायद्वीप में एकमात्र गणतंत्र है। 
  14. अरेबियन रेगिस्तान एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान और दुनिया पर दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है, जो की यमन के अधिकांश भाग को कवर करता है। 
  15. यह जॉर्डन, इराक, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान देशों के साथ प्रायद्वीप साझा करता है।

Yemen National Symbols Facts in Hindi – यमन के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

यमन के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. यमन का राष्ट्रीय पशु अरेबियन लेपर्ड है।
  2. यमन का राष्ट्रीय फूल कॉफी अरेबिका (Coffee arabica) है। 
  3. यमन का राष्ट्रीय पेड़ सोकोट्रा ड्रैगन ट्री (Socotra Dragon tree) है। 
  4. यमन का राष्ट्रीय पक्षी अरेबियन गोल्डन-विंगड ग्रोसबीक (Arabian golden-winged grosbeak) है। 
  5. यूनाइटेड रिपब्लिक यमन का राष्ट्रीय गान है। 
  6. फुटबॉल यमन का राष्ट्रीय खेल है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Yemen Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*