XAT 2025 Exam Date: 5 जनवरी को होगा एग्जाम, 15 जुलाई 2024 से शुरू रजिस्ट्रेशन

1 minute read
XAT 2025 Exam Date

XAT की फुलफॉर्म Xavier Aptitude Test होती है। इस एग्जाम को MBA और PGDM कोर्स में एडमिशन लेने के लिए दिया जाता है। XAT 2025 Exam Date जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 5 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। XAT 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि 15 जुलाई से शुरू हो गई है। अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया किस दिन समाप्त होगी इसकी सूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं साझा की गई है। XAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस केटेगरी के छात्रों के लिए INR 2,200 रखी गई है।

XAT 2025 Exam Date

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
XAT 2025 एग्जाम रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट15 जुलाई 2024
XAT मॉक टेस्ट (XLRI)अक्टूबर 2024
XAT 2025 एडमिट कार्डदिसंबर 2024
XAT 2025 Exam Date5 जनवरी 2025
XAT 2025 रिस्पांस शीटजनवरी 2025
XAT 2024 एग्जाम रिजल्टजनवरी 2025

यह भी पढ़ें: CS Executive Exam Date: 16 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, 21 से 29 दिसंबर 2024 तक होंगे एग्जाम

XAT 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

XAT 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • XAT की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन टैब पर जाएं।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • यदि एक्सिस्टिंग यूजर हैं एक्सिस्टिंग यूजर लॉगिन पर जाकर इसमें अपनी जानकारी दर्ज कर दें।
  • अब एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।
  • अब एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

XAT 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न

XAT 2025 एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न की जानकारी निम्नलिखित है-

XAT सेक्शंसटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्स
Decision Making2222
Verbal and Logical Ability2626
Quantitative Ability & Data Interpretation2828
General Knowledge2525
Analytical Essay Writing1शॉर्टलिस्टिंग के बाद इवैल्यूएट किया जाएगा

यह भी पढ़ें: CG SET 2024 Exam Date: 21 जुलाई को होगा एग्जाम, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

उम्मीद है कि XAT 2025 Exam Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*