Interjection in Hindi: प्रिय विद्यार्थियों हिंदी व्याकरण में अव्यय के चार भेद होते हैं, जिनमें से एक भेद विस्मयादिबोधक अव्यय (Vismayadibodhak Avyay) भी है। बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्यय से संबंधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में विस्मयादिबोधक अव्यय किसे कहते हैं और विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण को बहुत सरल और क्रमबद्ध तरीके से बताया गया है।
This Blog Includes:
अव्यय की परिभाषा
जिन शब्दों के रूप सदा एक से बने रहते हैं, अर्थात् जिनमें लिंग, वचन, और कारक से कोई विकार नहीं होता, उन्हें अव्यय कहते हैं। वस्तुतः हर स्थिति में अव्यय का रूप वैसे का वैसे बना रहता है।
विस्मयादिबोधक अव्यय की परिभाषा उदारहण सहित
हर्ष, शोक व विस्मय आदि भावों को प्रकट करने वाले अव्यय को विस्मयादिबोधक अव्यय (Vismayadibodhak Avyay) कहते हैं। विस्मयादिबोधक अव्यय का मुख्य उद्देश्य किसी घटना या स्थिति से जुड़ी तीव्र भावना को व्यक्त करना है। उदाहरण के लिए; अरे! क्या तुमने यह कार्य नहीं किया? इसमें ‘अरे’ विस्मय प्रकट करता है, अतः विस्मयादिबोधक अव्यय है। बताना चाहेंगे वाह, अरे, धिक, ओह, छि; हाय-हाय विस्मयादिबोधक अव्यय (Interjection in Hindi) हैं।
यह भी पढ़ें – अव्यय कैसे पहचाने?
विस्मयादिबोधक चिन्ह क्या है?
जिन वाक्यों में हर्ष, शोक, घृणा, ग्लानि आदि के भाव व्यक्त हों, उन्हें विस्मयादिबोधक वाक्य कहते है। इन वाक्यों में सामान्यत; विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का उपयोग किया जाता है।
विस्मयादिबोधक अव्यय के कार्य
विस्मयादिबोधक अव्यय के कार्य निम्नलिखित हैं;-
- हर्ष सूचित करना।
- शोक सूचित करना।
- स्वीकार एवं संबोधन सूचित करना।
- आश्चर्य सूचित करना।
- तिरस्कार एवं घृणा सूचित करना।
विस्मयादिबोधक अव्यय के भेद
विस्मयादिबोधक अव्यय के मुख्यत: सात भेद होते हैं;-
- हर्षबोधक – अहा!, वाह-वाह!, बहुत खूब! शाबाश! आदि।
- शोकबोधक – आह! ओह!, हाय! आदि।
- आश्चर्यबोधक – ऐें!, हैं!, क्या! आदि।
- अनुमोदनबोधक – हाँ-हाँ!, ठीक!, अच्छा! आदि।
- तिरस्कारबोधक – छिक!, छि!, दुर! आदि।
- स्वीकारबोधक – जी हाँ!, जी!, हाँ! आदि।
- संबोधनबोधक – अरे! रे! अजी!, है! आदि।
यह भी पढ़ें – समुच्चय बोधक अव्यय किसे कहते हैं?
विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
विस्मयादिबोधक अव्यय के 10 उदाहरण (Vismayadibodhak Avyay Ke Udaharan) इस प्रकार हैं;-
- वाह! तुमने बहुत अच्छा काम किया।
- अरे! तुम यहां कब आए?
- हे भगवान! यह क्या हो गया?
- ओह! यह तो बहुत दुखद खबर है।
- क्या बात है! तुम तो कमाल के कलाकार हो।
- वाह! यह तो बहुत सुंदर दृश्य है।
- अरे! क्या तुम सच में ऐसा कर सकते हो?
- हे भगवान! क्या यह सच है?
- ओह! यह तो बहुत बड़ी गलती हो गई।
- वाह! आपने तो कमाल कर दिया।
विस्मयादिबोधक वाक्य के 20 उदाहरण
विस्मयादिबोधक अव्यय के 20 उदाहरण (Vismayadibodhak Avyay Ke Udaharan) इस प्रकार हैं;-
- क्या! तुमने मुझे इतना महंगा तोहफा दिया?
- वाह! तुम तो बड़े भाग्यशाली हो।
- हे राम! ये क्या हो गया?
- अरे! मुझे विश्वास नहीं हो रहा।
- ओह! अब मुझे समझ आया।
- क्या मजा है! तुमने तो सच में कमाल कर दिया।
- वाह! आज तो हवा बहुत ठंडी है।
- अरे! वह तो बहुत अच्छा गा रहा है।
- हे भगवान! क्या यह सचमुच हो रहा है?
- ओह! वह बहुत दुखी लग रहा है।
- धत ! ऐसी बातें नहीं करते।
- हाँ! मैं कल पहुँच जाऊँगा।
- क्या बात है! तुम तो हर किसी से आगे निकल गए।
- वाह! आज तो तुम बहुत सुंदर लग रही हो।
- अरे! यह तो बहुत चौंकाने वाली घटना है।
- हे राम! यह क्या नाटक है?
- ओह! मुझे अब समझ में आया कि क्या हुआ।
- हाँ! मैंने ही तुम्हारी पुस्तक उसे दी थी।
- क्या! वह पास हो गया।
- ओह! ये कौन है?
FAQs
विस्मयादिबोधक अव्यय वे शब्द होते हैं, जिनका उपयोग किसी व्यक्ति या घटना के प्रति विस्मय, आश्चर्य, खुशी या दुःख को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। ये शब्द किसी कार्य या क्रिया का बोध नहीं कराते।
विस्मयादिबोधक अव्यय के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:- वाह, अरे, धिक, ओह, छि; हाय-हाय।
विस्मयादिबोधक अव्यय के मुख्यत: सात भेद होते हैं।
विस्मयादिबोधक अव्यय का उपयोग किसी घटनाक्रम के प्रति प्रतिक्रिया, विस्मय या आश्चर्य व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
विस्मयादिबोधक अव्यय खुशी, दुःख, आश्चर्य, भय, ग़ुस्सा, या किसी भी अन्य तीव्र भावना को व्यक्त करते हैं।
हां, विस्मयादिबोधक अव्यय का उपयोग साहित्यिक रचनाओं में भावना और चित्रण को प्रभावी बनाने के लिए किया जाता है।
आशा है कि आपको इस लेख में विस्मयादिबोधक अव्यय किसे कहते हैं और विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण (Vismayadibodhak Avyay, Interjection in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही हिंदी व्याकरण, इंग्लिश व्याकरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage के साथ बने रहें।