वंदे मातरम का नारा किसने दिया था?

1 minute read
वंदे मातरम का नारा किसने दिया था?

“वंदे मातरम” का नारा उपन्यासकार और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने दिया था। यह नारा उनके द्वारा लिखे गए प्रसिद्ध गीत “वंदे मातरम” से जुड़ा है। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सभी भारतवाशियों के लिए प्रेरणादायक बना और भारतीय राष्ट्रीयता का प्रतीक बन गया। 

वर्ष 1870 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा बंगाली में लिखी गई एक कविता “वंदे मातरम” है, जिसे उन्होंने वर्ष 1882 में अपने बंगाली उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया था। रवींद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1896 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिवेशन में इसका प्रयोग किया था। वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है।

भारत माता की तस्वीर कैसे बनी थी?

भारत माता का पहला चित्र वर्ष 1905 में अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने बनाया था। इस तस्वीर में भारत माता चार भुजा, केसरिया वस्त्र, हाथ में पुस्तक, माला, श्वेत वस्त्र और धान की बाली धारण किए हिन्दू देवी के रूप में चित्रित थीं। वर्ष 1909 में दक्षिण भारत के एक अखबार “विजया” का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। इसमें भारत माता के हाथों में चार बच्चे चित्रित किए गए थे, जो हिन्दू और मुस्लिम परिधान में थे, फिर भारत माता को देवी दुर्गा के रूप में चित्रित किया गया।

यह भी पढ़ें – Independence Day Speech 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, जिसे आसानी से कर सकते हैं याद

भारत के राष्ट्रीय गीत के बोल 

“वंदे मातरम्, वंदे मातरम्!
सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्,
शस्यश्यामलाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्!
शुभ्रज्योत्सनाम् पुलकितयामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदल शोभिनीम्,
सुहासिनीम् सुमधुर भाषिणीम्,
सुखदाम् वरदाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्॥”

यह भी पढ़ें – जय हिंद का नारा किसने दिया?

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय वंदे मातरम सबसे प्रसिद्ध गीतों में से एक है। वर्ष 1896 में, रवींद्रनाथ टैगोर ने कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन के दौरान बीडन स्क्वायर में वंदे मातरम का प्रदर्शन किया। वर्ष 1907 में जर्मनी के स्टटगार्ट में, भीकाजी कामा ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) का पहला संस्करण डिज़ाइन किया था। उन्होंने ध्वज के मध्य भाग में वंदे मातरम लिखा था।

FAQs

भारत माता की जय किसका नारा है?

नारे को सबसे पहले किरन चंद्र बंदोपाध्याय ने दिया।

भारत माता की पहली छवि किसने बनाई थी?

अवनींद्रनाथ टैगोर ने बनाई थी?

भारत माता लेखक कौन है?

भारत माता लेखक सुमित्रा नंदन पंत’ है।

भारत माता का पहला नाम क्या था?

भारत माता को आदि-भारती कहा गया था।


भारत के राष्ट्रीय नारे क्या हैं?

भारत के राष्ट्रीय नारा सत्यमेव जयते” है। 

भारत माता किसकी पेंटिंग है?

अवनींद्रनाथ टैगोर ने बनाई थी?

जय हिंद का नारा कब दिया?

1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दिया गया था।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

जय हिंद का नारा किसने दिया?करो या मरो का नारा किसने लिखा था?
वंदे मातरम का नारा किसने दिया था?भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था?
इंकलाब का नारा किसने दिया था?संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया?
भारत माता की जय का नारा किसने दिया?साइमन गो बैक का नारा किसने दिया था?
पूर्ण स्वराज का नारा किसने दिया था?सत्यमेव जयते का नारा किसने दिया?

आशा है कि आपको वंदे मातरम का नारा किसने दिया था? (Vandematram Ka Nara Kisne Diya Tha) पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*