UPSC 2023 : UPSC प्रीलिम्स एग्जाम में अच्छे मार्क्स के लिए मददगार टॉप 10 फ्री सरकारी वेबसाइट

1 minute read
UPSC Prelims exam mein acche marks liye madadgar top 10 free sarkari websites

UPSC के द्वारा प्रिलिम्स एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है।  कैंडिडेट्स UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC प्रीलिम्स का एग्जाम 28.5.2023 को आयोजत किया जाएगा।  UPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है।  परीक्षा के पहले के इस थोड़े बचे समय में कैंडिडेट्स शॉर्ट नोट्स की तलाश में रहते हैं। इंटरनेट की मदद से फैक्चुअल डाटा उठाते हैं और उसे अपने नोट्स बनाने में इस्तेमाल करते हैं। UPSC की तैयारी के लिए सबसे ज़रूरी बात यह होती है कि जो भी डाटा इकठ्ठा किया गया हो वह विश्वसनीय होना चाहिए।  कई बार बड़ी वेबसाइट्स पर भी सही जानकारी नहीं मिल पाती है।  यहाँ कुछ सरकारी वेबसाइट्स के बारे में बताया जा रहा है जहाँ से आप सरकारी डाटा को लेकर अपनी UPSC प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।  

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम में अच्छे मार्क्स के लिए मददगार टॉप 10 फ्री सरकारी वेबसाइट की लिस्ट 

यहाँ UPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए टॉप 10 फ्री सरकारी वेबसाइट के बारे में बताया जा रहा है : 

  1. www.mea.gov.in : यह विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट है।  इसका इस्तेमाल आप विदेश से सम्बंधित प्रश्नो के लिए नोट्स बनाने के लिए कर सकते हैं।  
  2. www.mha.nic.in : यह गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट है।  इसका इस्तेमाल आप देश के आंतरिक मुद्दों से सम्बंधित प्रश्नो के लिए नोट्स बनाने के लिए कर सकते हैं।  
  3. www.lawmin.nic.in : यह कानून मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट है।  इसका इस्तेमाल आप विधिक से सम्बंधित प्रश्नो के लिए नोट्स बनाने के लिए कर सकते हैं।  
  4. www.rbi.org.in : यह रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट है।  इसमें रिजर्व बैंक की नीतियों से सम्बंधित सभी जानकारियां मौजूद हैं।  
  5. www.socialjustice.nic.in : यह सामजिक न्याय मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट है।  सामाजिक न्याय से सम्बंधित प्रश्नों को हल करने में यह वेबसाइट बहुत काम आएगी।  
  6. www.indiaculture.nic.in : यह भारतीय संस्कृति मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट है। इस वेबसाइट की मदद से कैंडिडेट्स भारतीय संस्कृति से जुड़े टॉपिक्स पर नोट्स बना सकते हैं।  
  7. www.gov.in : यह भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है।  भारत सरकार की सभी नीतियों के बारे में जानकारी आपको इस ब्लॉग से मिल जाएगी।  
  8. www.planningcommission.nic.in : यह नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट है।  भारत सरकार की वर्तमान नीतियों की ऑथेंटिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यह वेबसाइट सबसे अच्छा स्रोत है।  
  9. www.ipcc.ch : यह प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट है।  मीडिया से सम्बंधित भारत सरकार की सभी वर्तमान नीतियों के बारे में जानकारी कैंडिडेट्स इस वेबसाइट से ले सकते हैं।  
  10. www.moef.nic.in : यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट है।  जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सम्बन्धी टॉपिक्स पर नोट्स बनाने के लिए सबसे अच्छी वेबसाइट है।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi| 16 May- आज ही के दिन देश के 10वें प्रधानमंत्री बने थे अटल बिहारी वाजपेयी, जानें अन्य घटनाएं

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*