UPSC एग्जाम 2023 के लिए “संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन 2023” टॉपिक पर महत्वपूर्ण नोट्स

1 minute read
UPSC exam 2023 ke liye sanyukt rashtra jal sammelan 2023 topic par mahatwpoorn notes
वैश्विक जल संकट संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पूरे विश्व में इस समय 3. 6 बिलियन लोगों के पास पीने के लिए साफ़ पानी नहीं है।  
एशिया जल संकट संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ भारत, पाकिस्तान, और चीन की 80 प्रतिशत आबादी जल संकट से जूझ रही है।  
शहरी जल संकट विश्व की एक तिहाई शहरी जनसंख्या जल संकट से जूझ रही है।  
संयुक्त राष्ट्र जल सम्मलेन की मेजबानी करने वाला देश  यूएसए 
संयुक्त राष्ट्र जल सम्मलेन की मेजबानी करने वाला  न्यूयॉर्क 

जल सम्मलेन (water conference) क्या है? 

  • यह एक वैश्विक सभा है जिसे संयुक्त राष्ट्र के द्वारा आयोजित कराया गया था। 
  • इस सभा का उद्देश्य दुनिया के सभी विशेषज्ञों, नीतिनिर्माताओं और भागीदारों को जल सम्बन्धी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था।  
  • संयुक्त राष्ट्र जल सम्मलेन पहली बार 1977 में माल डेल प्लाटा, अर्जेंटीना में आयोजित किया गया था।  
  • इस जल सम्मलेन में यह तय किया गया कि  विश्व की अधिक से अधिक आबादी तक पीने और साफ सफाई के लिए साफ़ जल की पहुँच में वृद्धि की जाए।  

संयुक्त राष्ट्र जल सम्मलेन 2023 से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु 

यहाँ आपकी समझ के लिए संयुक्त राष्ट्र जल सम्मलेन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में पॉइंट्स के द्वारा समझाया जा रहा है : 

  • वॉटर एक्शन एजेंडा : इस एजेंडा के तहत विभिन्न देशों की सरकारों और एनजीओ के द्वारा 713 स्वैच्छिक आश्वासन प्रस्तुत किए गए जिनके अंतर्गत वैश्विक जल संकट को ख़त्म करने के लिए प्रयास किए जाने पर ज़ोर दिया गया है।  
  • स्वछता हेतु जल आपूर्ति को पूरा किया जाना : अमेरिका ने वॉटर सेनिटाइज़ेशन  सेवाओं को बेहतर बनाए जाने के लिए वैश्विक स्तर  पर 49 बिलियन डॉलर का निवेश किए जाने की घोषणा की।  
  • जल की गुणवत्ता में सुधार : एशिया महाद्वीप के देशों में जल की गुणवत्ता में सुधार के लिए जापान ने 500 येन की धनराशि निवेश किए जाने की घोषणा की।  
  • स्विट्ज़रलैंड के द्वारा जल संवहन के संबंध में 5 आवश्वासनों की घोषणा की गई।  
  • नदियों के बेसिन का बेहतर प्रबंधन और स्वच्छ पेय जल  से सम्बंधित निर्णय : वियतनाम ने अपने यहाँ 2025 नदियों के बेसिन का बेहतर तरीके से प्रबंधन किए जाने और 2030 तक सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराए जाने का संकल्प लिया। 
  • अफ्रीका में स्वच्छ जल के लिए निवेश : अफ्रीकन यूनियन कमीशन और कॉन्टिनेंटल अफ्रीकन इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के द्वारा अफ्रीका महाद्वीप में स्वच्छ पानी के लिए 2030 प्रतिवर्ष 30 बिलियन डॉलर का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 
  • यूरोपियन यूनियन : यूरोपियन यूनियन के द्वारा वर्ष 2030 तक 70 मिलियन लोगों तक साफ़ पेय जल की आपूर्ति के लिए संकल्प लिया। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*