Bihar Police SI Admit Card 2023 : सब इंस्पेक्टर एग्जाम के एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

1 minute read
Bihar Police SI Admit Card 2023

Bihar Police SI Admit Card 2023 : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए पूरे राज्य में 17 दिसंबर को एग्जाम का आयोजन करने वाला है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। Bihar Police SI Admit Card को लेकर BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर लिंक अपलोड कर दिया गया है। यह लिंक 1 दिसंबर, 2023 को 12 AM पर एक्टिव हो जाएगा। वो उम्मीदवार जिन्होंने इस एग्जाम के लिए आवेदन किया है। वे मांगी गई जानकारी दर्ज कर Bihar Police SI Admit Card 2023 डाउनलोड कर पाएंगे।

Bihar Police SI Exam दो शिफ्ट में होगा

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)  द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Bihar Police SI Exam 2023 का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का एग्जाम 2:30 बजे से 4:30 बजे तक किया जाएगा। पहली शिफ्ट के रिपोर्टिंग टाइमिंग सुबह 8:30 बजे है, वहीं दूसरे शिफ्ट की रिपोर्टिंग टाइमिंग दोपहर 2 बजे से है।

Bihar Police SI Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in  पर जाएं।
स्टेप 2: वहां दिए गये लिंक Download Admit Card of Preliminary Examination for the post of Police Sub-Inspector पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इस लिंक पर क्लिक करने के बाद कैंडिडेट के सामने एक नया पेज खुलेगा। 
स्टेप 4: नए पेज पर मौजूद 02/2023 Preliminary Written Exam Admit cards लिंक पर क्लिक करें या इस लेख में मौजूद डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब कैंडिडेट मांगी गई जानकारी, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्ड एवं अन्य जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6: कैंडिडेट के सामने अब उनका एडमिट कार्ड होगा, उसका प्रिंट आउट ले लें। 

Bihar Police SI Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Police SI Exam 2023 के प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। यह सवाल सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर आधारित होंगे।

उम्मीद है आपको Bihar Police SI Admit Card 2023 से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य तरह के एग्जाम अपडेट जानने के लिए Leverage Edu साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*