UP Board : यूपी बोर्ड 10वीं के पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, स्टूडेंट्स को पढ़नी होगी अब 3 भाषाएं और 10 विषय

1 minute read
up board 2024

UP Board : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए कुछ बदलाव करने के संबंध में [email protected] वेबसाइट पर 29 जून तक सुझाव मांगा है। आपको बता दें की यूपी बोर्ड 10वीं में स्टूडेंट अब तक 6 सब्जेक्ट की पढ़ाई रहे थे, लेकिन अब बोर्ड 10 विषय पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जिसके साथ ग्रेडिंग सिस्टम भी लागू किया जा सकता है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बोर्ड द्वारा होने वाले इस बदलाव में स्टूडेंट्स की मार्कशीट में 1,000 अंकों होंगे और हर सब्जेक्ट के पेपर 100 मार्क्स का होगा। वहीं यूपी बोर्ड द्वार 10 विषयों वाले पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया है।

कौन से सब्जेक्ट होंगे महत्वपूर्ण

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ)- 2023 के अंतर्गत हाईस्कूल (कक्षा नौ और 10) के पाठ्यक्रम में बदलाव किए गये हैं। अभी तक बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा में 6 विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन अब नए पाठ्यक्रम के तहत 10 विषय कर दिए जाएंगे। जिसमें सभी छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। इसके साथ ही संस्कृत, अंग्रेजी या देश की 17 भाषाओं में किसी एक को ले सकते हैं। वहीं चौथा विषय गणित सभी के लिए अनिवार्य होगा। 

आपको बता दें की 9वीं और 10वीं में अलग-अलग सब्जेक्ट को पढ़ना होगा। नए पाठ्यक्रम के साथ साइंस स्ट्रीम, आर्ट स्ट्रीम, कामर्स और बिज़नेस क्लास का फॉर्मेट खत्म हो जाएगा। सभी स्टूडेंट्स को दो साल में बिज़नेस के दो सब्जेक्ट पढ़ने होंगे। अभी तक स्टूडेंट्स की 10वीं मार्कशीट में 600 अंकों का होते थे, लेकिन अब 1000 अंकों का होगा। जिसमें 80 मार्क्स का एग्जाम और 20 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट से मिलेगे।

UP Board Exam Pattern Change Notice Class 9th 10th 

अनिवार्य विषयविज्ञान, सामाजिक विज्ञान 
अंतर विषयकगृह विज्ञान, मानव विज्ञान, वाणिज्य, एनसीसी, कंप्यूटर, कृषि, पर्यावरण में से किसी एक विषय
आठवां विषयकला शिक्षा क्षेत्र में से चित्रकला, रंजन कला, संगीत गायन, वादन में से कोई एक
शारीरिक शिक्षा के अंतर्गतनैतिक, योग, खेल आदि में से भी एक विषय
व्यावसायिक शिक्षाजिसमें 26 विषय हैं।

ग्रेडिंग सिस्टम 

मार्क्सग्रेड
91 से अधिक अंकA-1 ग्रेड
81 से 90 अंकA-2 ग्रेड
71 से 80 अंकB-1 ग्रेड
61 से 70 अंकB-2 ग्रेड
51 से 60 अंकC-1 ग्रेड
41 से 50 अंक C-2 ग्रेड
33 से 40 अंकD ग्रेड
32 अंक से कम वाले E ग्रेड

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*