UP Board Admit Card : एडमिट कार्ड को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट

1 minute read
UP Board Admit Card

UP Board Admit Card : उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड एग्जाम की तैयारी पूरी कर चुका है। अब परीक्षा में कुछ ही दिन बाकि बचे हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर UPMSP बोर्ड 2024 पर जारी कर दी गई है। आधिकारिक डेटशीट के अनुसार क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी को शुरू होगी और 9 मार्च को समाप्त होगी। यूपी बोर्ड में इस साल कुल 55,08,206 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वहीं पिछले साल 58,84,634 छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया था। वहीं बोर्ड अपनी वेबसाइट पर यूपी बोर्ड परीक्षा की जिलेवार केंद्र सूची ऑनलाइन जारी कर चुका है। 

परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी  

  • पहले चरण की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक
  • दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

UPMSP क्लास 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र कब होंगे जारी ?

बोर्ड जल्द ही अपनी वेबसाइट पर यूपीएमएसपी क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करेगा। जो स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने विद्यालय से ले प्राप्त कर पाएंगे। यूपीएमएसपी विद्यालयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एडमिट कार्ड जारी करता है।

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध ‘महत्वपूर्ण लिंक’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • ‘डाउनलोड’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर एडमिट कार्ड लिंक स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना आवश्यक विवरण जैसे उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए यूपी बोर्ड 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और सहेजें।

उम्मीद है आप सभी को UP Board Admit Card से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*