UGC NET Phase V 2022 के लिए एडवांस एग्‍जाम सिटी लिंक जारी, जानिए कैसे करें चेक?

1 minute read
UGC NET

NTA ने UGC NET Phase V 2022 के लिए एडवांस एग्‍जाम सिटी अलॉटमेंट की सूचना अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी का दी है। आवेदक छात्र UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्‍जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकते हैं। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 07 मार्च, 2023 को UGC NET दिसंबर 2022 फेज 5 के लिए परीक्षा की एडवांस एग्‍जाम सिटी लिंक जारी की। परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्‍द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज़ कर दिए जाएंगे। 

NTA द्वारा जारी किये गए नोटिस के अनुसार, UGC NET Phase V के लिए परीक्षा 9 विषयों के लिए 13 मार्च से 15 मार्च 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। 

UGC NET December 2022: ऐसे डाउनलोड करें एग्‍जाम सिटी स्लिप

  • स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • स्‍टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध फेज V एडवांस एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्‍टेप 3: लॉगिन डिटेल्‍स दर्ज करें और सब्‍मिट पर क्लिक करें। 
  • स्‍टेप 4: परीक्षा शहर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें। 
  • स्‍टेप 5: एग्‍जाम सिटी स्लिप की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें। 
Source: UGC NET

यदि उम्मीदवार को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं.

एग्‍जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*