Speech on Navratri : स्टूडेंट्स इस तरह तैयार करें ‘नवरात्रि’ पर भाषण 

1 minute read
Speech on Navratri In Hindi (1)

नवरात्रि का त्यौहार भारत में जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार सितंबर और अक्टूबर के महीने के बीच में आता है। नवरात्रि का त्यौहार 9 दिनों का त्यौहार है। इस त्यौहार के प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के त्यौहार के समय छात्रों को Speech on Navratri In Hindi तैयार करने के लिए दी जाती है जोकि उनके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप भी नवरात्रि पर भाषण तैयार करना चाहते हैं तो इस ब्लाॅग में विस्तार से बताया गया है।

नवरात्रि पर 100 शब्दों में भाषण

100 शब्दों में Speech on Navratri In Hindi इस प्रकार है:

आप सभी को मेरा प्रणाम। आज मैं नवरात्रि के बारे में बात करने के लिए आप सभी के सामने तैयार हूं। नवरात्रि हिंदू धर्म में मनाया जाने वाले एक प्रमुख त्यौहार है। नवरात्रि के नौ दिन में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा के जाती है। यह त्यौहार पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि में देवी दुर्गा की स्थापना और पूजा अर्चना के लिए बड़े बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। नवरात्रि के त्यौहार का समापन दशहरे के दिन हो जाता है। नवरात्रि के त्यौहार को बुराई पर अच्छाई कर प्रतीक के रूप में भी माना जाता है। मेरे द्वारा दिए गए इस भाषण को सुनने के लिए धन्यवाद। 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर निबंध

नवरात्रि पर 200 शब्दों में भाषण

200 शब्दों में Speech on Navratri In Hindi इस प्रकार है:

आप सभी प्रिय मित्रों और सम्मानित अतिथिगण सभी को मेरा सुप्रभात। आज मैं नवरात्रि के त्यौहार के बारे में बताने जा रहा हूं। नवरात्रि का त्यौहार पूरे विश्व में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, इसे दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार के अवसर पर हम देवी दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की करते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि का त्यौहार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। इस त्यौहार को देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच हुए युद्ध में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में भी माना जाता है। उस युद्ध में नौ दिनों के बाद देवी दुर्गा ने राक्षस राजा महिषासुर को हरा दिया था। 

नवरात्रि के समय बालिकाओं को घर पर बुलाया जाता है और उन्हें देवी मां का स्वरूप मानकर खाना खिलाया जाता है। पश्चिम बंगाल में नवरात्रि के सर्वाधिक उत्साह लोगों में देखा जाता है। पंडालों में नौ दिनों तक देवी मां की पूजा अर्चना और भजन कीर्तन करते हैं। त्यौहार के समापन के नौवें दिन देवी मां की मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है। मेरे द्वारा तैयार किए गए इस भाषण को सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद, मां दुर्गा आप सभी को ज्ञान और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

यह भी पढ़ें: शारदा नवरात्रि इन हिंदी 

नवरात्रि पर 300 शब्दों में भाषण

Speech on Navratri In Hindi 300 शब्दों में यहां दिया गया है:

स्पीच की शुरुआत में

आदरणीय मुख्य अतिथियों और मेरे प्रिय मित्रों और यहां उपस्थित अन्य सभी लोगों को मेरा सादर प्रणाम। आज के दिन हम सभी लोग नवरात्रि के इस पावन पर्व को एक साथ में मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम यह त्यौहार प्रति वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तिथि पर मनाते हैं। मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आप सभी सम्माननीय मित्रों के साथ में मेरे विचार बांटने का मौका मिला है।  

स्पीच में क्या बोलें?

नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि का त्यौहार पूरे नौ दिन तक चलता है। त्यौहार के नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग अवतारों की पूजा की जाती है। उनके अवतारों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और अंतिम दिन सिद्धिदात्रि देवी की पूजा की जाती है। नवरात्रि त्यौहार के समय भगवान के शक्ति के रूप को पूजा जाता है। 

नौ दिनों तक लोग बड़े उत्साह के साथ इसे मनाते हैं। नवरात्रि का यह अवसर देवी दुर्गा के राक्षस महिषासुर के साथ हुए युद्ध का भी प्रतीक माना जाता है। महिषासुर ने भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे वरदान लिया था कि वह अजेय हो जाएगा। लेकिन केवल एक महिला ही उसे हरा सकती थी। महिषासुर वरदान को प्राप्त करने के बाद में निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार करने लगा था। वह देवताओं को भी चुनौती देने लगा था। अंत में उसे हराने के लिए देवी दुर्गा पृथ्वी पर आईं। उसके बाद महिषासुर और देवी दुर्गा के बीच नौ दिनों तक युद्ध चला, अंतिम दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था। 

लोग नवरात्रि के त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। माता दुर्गा की पुर्जा अर्चना के लिए बड़े बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। इन पंडालों में लोग गरबा और भजन करते हैं। लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था को जाती है। नवरात्रि के अंतिम दिन लोग बड़े उत्साह के साथ देवी मां को प्रतिमा नाचते गाते हुए लेकर जाते हैं और किसी जलाशय में उनकी प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है। 

स्पीच के अंत में

मैं आप सभी से यही कहना चाहता हूं कि नवरात्रि से हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की सीख मिलती है। मेरी यही कामना है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। आइए हम सभी एक साथ मिलकर देवी दुर्गा से सही राह दिखाने और जीवन को खुशियों से भरने की प्रार्थना करें।   
मेरी ओर से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
धन्यवाद।

नवरात्रि पर स्पीच तैयार करने के टिप्स

नवरात्रि पर स्पीच तैयार करने के टिप्स नीचे दिए गए हैं:

  • अपनी स्पीच की शुरुआत में लोगों का अभिवादन करें। 
  • अभिवादन के बाद में आप नवरात्रि के महत्व में इसके सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को बता सकते हैं। 
  • नवरात्रि से समाज पर होने वाले प्रभाव के बारे में भी आप बता सकते हैं जैसे की यह लोगों में आध्यात्मिकता को बढ़ावा देता है। 
  • आप नवरात्रि पर होने वाले आयोजन का भी उल्लेख कर सकते हैं जैसे की डांडिया, गरबा, माता को चौकी आदि। 
  • अपनी स्पीच के अंत में आप लोगों को नवरात्रि की शुभकामना दें और उन्हे धन्यवाद दें। 
  • अपनी स्पीच को ज्यादा बड़ी न करें। 
  • आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आप तैयार की हुई स्पीच को प्रैक्टिस कर सकते हैं। 

नवरात्रि पर 10 लाइन्स  

नवरात्रि पर 10 लाइन्स नीचे दी गई है:

  1. नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है- नव और रात्रि. नव का अर्थ नौ और रात्रि का अर्थ है रात।
  2. नवरात्रि के दौरान दुर्गा माँ के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा, पांचवे दिन स्कंध माता, छठे दिन कात्यायिनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। 
  3. हिन्दू माह के अनुसार नवरात्रि का त्यौहार साल में चार बार आता है। यह चार माह है पौष, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन। 
  4. नवरात्रि त्यौहारों में शरद नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
  5. मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम ने की थी।
  6. नवरात्रि का नौवां दिन समाप्त होते ही दशहरा के त्यौहार का शुभारंभ होता है।
  7. नवरात्रि के साथ ही शरद ऋतु का भी आगमन हो जाता है।
  8. नवरात्रि का त्यौहार पश्चिम बंगाल में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  9. नवरात्रि के दौरान कन्याओं से सिक्का प्राप्त करना शुभ माना जाता है। यह मान्यता है कि ऐसा होने पर धन का लाभ होता है।
  10. नवरात्रि के इन नौ रातों में तीन देवी महालक्ष्मी, महासरस्वती और माँदुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है इसलिए आमतौर पर इसे नवदुर्गा कहा जाता है।

FAQs  

नवरात्रि के 9 दिनों का क्या महत्व है?

नवरात्रि के नौ दिनों में से 7 दिन तो चक्रों को जागृत करने की साधना की जाती है। 8वें दिन शक्ति को पूजा जाता है। नौंवा दिन शक्ति की सिद्धि का होता है। शक्ति की सिद्धि यानि हमारे भीतर शक्ति जागृत होती है।

नवरात्रि का अर्थ क्या है?

संस्कृत में नवरात्रि शब्द का अर्थ है ” नौ रातें “, नव का अर्थ है “नौ” और रात्रि का अर्थ है “रातें”।


नवरात्रि की विशेषता क्या है?

प्रकृति के साथ इसी चेतना के उत्सव को नवरात्रि कहते है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

ग्रैंडपैरेंट्स डे पर ऐसे तैयार करें प्रेरणादायक भाषणहिंदी दिवस पर सरल और आसान शब्दों में ऐसे दें भाषण
दशहरा पर निबंधनवरात्रि पर निबंध
विश्व ओजोन दिवस पर निबंधपंडित दीन दयाल उपाध्याय पर निबंध 

आशा हैं कि आपको इस ब्लाॅग में Speech on Navratri In Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*