Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस को इंग्लिश में क्या कहते हैं, जानें यहां

1 minute read
Ganatantra Divas Ko English Mein Kya Kahate Hain

Republic Day 2025: भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भारत 26 जनवरी, 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस का समारोह वर्ष 1955 से कर्त्तव्य पथ पर आयोजित किया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं तथा सैन्यबल परेड आयोजित करते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की मनोहर झांकियां निकाली जाती हैं। वहीं क्या आप जानते हैं कि गणतंत्र दिवस को इंग्लिश में क्या कहते हैं? (Ganatantra Divas Ko English Mein Kya Kahate Hain) अगर नहीं तो इस ब्लॉग में इस प्रश्न की पूरी जानकारी दी गई है। 

गणतंत्र दिवस को इंग्लिश में क्या कहते हैं? – Ganatantra Divas Ko English Mein Kya Kahate Hain

गणतंत्र दिवस को इंग्लिश में ‘रिपब्लिक डे’ (Republic Day) कहते है। यह भारत का राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम और मुख्य अतिथि 

इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas) रखी गई है। इस बार 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ‘प्रबोवो सुबिआंतो’ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

गणतंत्र दिवस क्या है और ये क्यों मनाया जाता है?

भारत लंबे स्वाधीनता संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश राज से स्वतंत्र हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को इसके संविधान को लागू किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसी उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। 

FAQs

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है? 

गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। 

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम क्या है?

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है।

पहला गणतंत्र दिवस कब और कहाँ मनाया गया था?

पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में नई दिल्ली में मनाया गया था।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, इसलिए यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

भारत का संविधान कब लागू हुआ?

भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। 

26 जनवरी को झंडा क्यों फहराया जाता है?

26 जनवरी को झंडा फहराने का महत्व यह है कि इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश बना था।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में गणतंत्र दिवस को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Ganatantra Divas Ko English Mein Kya Kahate Hain) की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*