भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था?

1 minute read
भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था?

भारत के कई प्रमुख स्वाधीनता संग्राम सेनानियों में से एक यूसुफ मेहर अली भी थे। मेहर अली महात्मा गांधी के अहिंसक प्रतिरोध और सामाजिक समानता के दर्शन से बहुत प्रभावित थे। वह नेशनल मिलिशिया, बॉम्बे यूथ लीग और कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे। उन्होंने ही भारत छोड़ो का नारा दिया था। वर्ष 1928 में यूसुफ भारत में ब्रिटिश शासन में सुधार की सिफारिश करने के लिए सरकार की नियुक्त अखिल ब्रिटिश साइमन कमीशन के खिलाफ “साइमन गो बैक” का नारा दिया था।

8 अगस्त 1942 को बंबई (वर्तमान में मुंबई) में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में मोहनदास करमचंद गांधी ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन शुरू किया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बॉम्बे सत्र में चलाया गया एक आंदोलन था, जो भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की मांग कर रहा था।

भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में 

द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन हार गया था। इसके बाद अंग्रेजों का वर्चस्व दुनिया में कम होने लगा था। इस बात को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय इतिहास के सबसे बड़े आन्दोलनों में से एक है।

यह दिन भारतीय स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और प्रयासों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, जो अनगिनत पुरुषों और महिलाओं ने दशकों तक ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी थी। यह उनके बलिदानों को याद करने और स्वतंत्रता, लोकतंत्र और अहिंसा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्वीकार करने का दिन है।

यह भी पढ़ें – Independence Day Speech 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, जिसे आसानी से कर सकते हैं याद

आंदोलन की विशेषताएँ

  • यह आंदोलन पूरी तरह से अहिंसात्मक था, हालांकि इसे दमन और हिंसा का सामना करना पड़ा था।
  • आंदोलन के समय गांधी जी और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया था।
  • इस आंदोलन को आम लोगों का बहुत समर्थन प्राप्त हुआ और पूरे देश में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।
  • ब्रिटिश शासन ने इस आंदोलन को कुचलने के लिए कड़ी कार्रवाई की और कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।
  • भारत छोड़ो आंदोलन के बाद ब्रिटिश शासन ने भारत की स्वतंत्रता की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू किया। अंततः 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली थी।

जय हिंद का नारा किसने दिया?

FAQs

भारत छोड़ो प्रस्ताव कौन लाया था?

 जवाहरलाल नेहरू ने तैयार किया था।

करो या मरो का नारा किसने दिया और क्यों?

 महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। 

भारत छोड़ो शब्द किसने दिया था?

युसुफ मेहरअली था।

भारत छोड़ो का दूसरा नाम क्या है?

अगस्त आंदोलन है। 

“भारत छोड़ो और साइमन गो बैक” का नारा किसने गढ़ा?

महात्मा गांधी थे।

अंग्रेजों भारत छोड़ो किसका नारा है?

सुभाष चंद्र बोष का।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

जय हिंद का नारा किसने दिया?करो या मरो का नारा किसने लिखा था?
वंदे मातरम का नारा किसने दिया था?भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था?
इंकलाब का नारा किसने दिया था?संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया?
भारत माता की जय का नारा किसने दिया?साइमन गो बैक का नारा किसने दिया था?
पूर्ण स्वराज का नारा किसने दिया था?सत्यमेव जयते का नारा किसने दिया?

आशा है कि आपको भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था? (Bhart Chodo Ka Nara Kisne Diya Tha) पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*