26 January 1947 Ko Kaun Sa Din Tha: 26 जनवरी 1947 को कौन सा दिन था?

1 minute read
26 जनवरी 1947 को कौन सा दिन था (1)

Republic Day 2025: भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल 26 जनवरी, 2025 को देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की झांकियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा यहां कई शानदार परेड भी देखने को मिलती हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, ध्वजारोहण समारोह व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। वहीं स्टूडेंट्स को गणतंत्र दिवस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि इससे जुड़े सवाल लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस ब्लॉग में 26 जनवरी 1947 को कौन सा दिन था? (26 January 1947 Ko Kaun Sa Din Tha) के बारे में बताया गया है। 

26 जनवरी 1947 को कौन सा दिन था? – 26 January 1947 Ko Kaun Sa Din Tha

26 जनवरी, 1947 को रविवार (Sunday) का दिन था। वहीं भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को लागू किया गया, जिसके अनुसार भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। बता दें कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का मुख्य रचनाकार माना जाता है। 

26 January 1947 ko Kaun sa Din tha

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम – Republic Day Theme 2025

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas) है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें देश के संविधान के लागू होने के 75 साल और जनभागीदारी पर विशेष फोकस किया जाएगा। बताना चाहेंगे इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे।

FAQs

गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?

गणतंत्र दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम क्या है?

गणतंत्र दिवस 2025 की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas) है।

गणतंत्र दिवस की परेड कहां होती है?

गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर होती है।

गणतंत्र दिवस पर किसे विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है?

हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में एक विदेशी नेता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को कौन फहराता है?

गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में 26 जनवरी 1947 को कौन सा दिन था? (26 January 1947 Ko Kaun Sa Din Tha) का उत्तर मिल गया होगा। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*