स्कूल असेंबली के लिए 1 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 1 May 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 1 मई, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 1 मई 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 1 मई की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. 1 मई को विश्वभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ (International Workers’ Day) मनाया जाता है। यह दिन श्रमिकों के योगदान और उनके अधिकारों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत 19वीं सदी में अमेरिका के शिकागो में हुई थी, जब मजदूरों ने 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर आंदोलन किया था। भारत में पहली बार यह दिवस 1923 में मद्रास में मनाया गया था।
  2. महाराष्ट्र दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। यह दिन 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन की स्मृति में मनाया जाता है, जब महाराष्ट्र को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित किया गया था।
  3. बुद्ध पूर्णिमा का पर्व वैशाख पूर्णिमा के दिन, शुक्रवार 1 मई, 2026 को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे पवित्र माना जाता है।
  4. भारत सरकार ने डीजल और विमानन ईंधन पर निर्यात शुल्क कम कर दिया है। यह नया नियम 1 मई से लागू हो गया है। अब डीजल पर 23 रुपये प्रति लीटर और विमानन ईंधन पर 33 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगेगा, जबकि पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  5. भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम 2026 जारी कर दिए हैं, जो 1 मई से लागू होंगे। इन नियमों का उद्देश्य गेमिंग सेक्टर को नियंत्रित करना और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नए नियमों के तहत पैसे वाले ऑनलाइन खेलों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही इनके विज्ञापन और लेनदेन पर भी रोक रहेगी।
  6. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए ECINET प्लेटफॉर्म पर QR कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है। यह व्यवस्था 4 मई से असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की मतगणना के दौरान लागू होगी।
  7. इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए 10 जत्थे उत्तराखंड के रास्ते लिपुलेख दर्रे से गुजरेंगे, जबकि अन्य 10 जत्थे सिक्किम के नाथू ला दर्रे के मार्ग से जाएंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के लिए आवेदन kmy.gov.in वेबसाइट पर स्वीकार किए जा रहे हैं।
  8. मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिन तक पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अनुमान जताया है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारइक्‍कल में अगले दो दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  9. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अनुसार, वर्ष 2025-26 में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का राजस्व 5,200 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
  10. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारत के स्टार्टअप सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए चैंबर इंडिया के साथ समझौता किया है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स, कंपनियों और निवेशकों को जोड़ना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 1 मई 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. अमेरिका और वेनेजुएला के बीच 7 वर्ष के अंतराल के बाद सीधी वाणिज्यिक उड़ानें फिर से शुरू हो गईं हैं।
  2. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के अल्पकालिक युद्धविराम प्रस्ताव का विस्तृत विवरण मांगा है।
  3. भारत ने जमैका में आरोग्य मैत्री नाम की पोर्टेबल स्वास्थ्य सेवा परियोजना शुरू की है। इससे भारत और कैरिबियाई देशों के संबंध मजबूत होंगे।
  4. वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम 5 से 7 मई तक भारत की राजकीय यात्रा पर होंगे। बता दें कि इसी महीने राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
  5. अमेरिकी सेना के अनुसार, उसके सुरक्षा बलों ने नाकेबंदी के तहत 42 जहाजों को ईरान के बंदरगाहों में प्रवेश या निकासी करने से रोका हैं।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 1 मई 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. गुजरात के राजकोट, पाटन, भावनगर और भुज में 1 से 30 मई तक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये तीन दिवसीय शिविर क्षेत्रीय विज्ञान केंद्रों में होंगे, जिनमें कक्षा 6 से 10 तक के छात्र भाग लेंगे।
  2. सिक्किम में प्रौद्योगिकी और न्यायिक सुधार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 1 मई, 2026 से गंगटोक में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम उच्च न्यायालय द्वारा भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के सहयोग से किया जा रहा है।
  3. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 मई को ओडिशा जाएंगे। वे रायगढ़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के चौथे चरण की शुरुआत करेंगे। इस योजना में 827 सड़क परियोजनाएं बनाई जाएंगी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 171 किलोमीटर होगी और लागत 1,698 करोड़ रुपये से अधिक होगी।
  4. कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र स्‍थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के साथ 70 वर्ष के लीज एग्रीमेंट पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य भारत में बासमती चावल के तंत्र को मजबूत करना है।
  5. जम्मू-कश्मीर में वित्त विभाग ने सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 1 मई 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 43वां मुकाबला 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को पुरुषों की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
  3. 31 वर्षीय रितिका श्री तमिलनाडु की पहली पंजीकृत ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर बन गई हैं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  2. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने ग्रुप-A, B और C परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET UG के दिव्यांग और बेंचमार्क दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब का विवरण जमा करने की विंडो उपलब्ध करा दी है। विवरण जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई रात्रि 11.50 बजे तक है। CUET UG परीक्षा 11 से 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
  4. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP PGT परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 1 मई की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*