स्कूल असेंबली के लिए 17 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 17 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 17 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 17 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को हीमोफीलिया और अन्य रक्तस्राव संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाता है। 
  2. वित्तीय आसूचना इकाई (FIU) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) तथा पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के साथ सूचना साझा करने और समन्वय को मजबूत करने हेतु व्यापक समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों का उद्देश्य विनियमित एवं रिपोर्टिंग संस्थाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ करना है।
  3. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मई 2026 में महाराष्ट्र विधान परिषद की रिक्त होने वाली नौ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बता दें कि मतदान 12 मई को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। वहीं, नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल अंतिम तिथि होगी। नामांकन पत्रों की जांच 2 मई को की जाएगी, जबकि प्रत्याशी 4 मई तक नाम वापस ले सकेंगे। यह चुनाव महाराष्ट्र विधानसभा के 288 निर्वाचित सदस्यों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. दक्षिण अफ्रीका के विपक्षी नेता जूलियस मालेमा को हथियार कानून तोड़ने के मामले में 5 साल की सजा मिली है। यह मामला 2018 की एक रैली से जुड़ा है, जहाँ उन्होंने राइफल से गोली चलाई थी।
  2. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के अनुसार यूरोप में केवल छह हफ्तों का जेट ईंधन बचा है। इस बीच यदि पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण तेल आपूर्ति बाधित रहती है, तो उड़ानों के रद्द होने की संभावना बढ़ सकती है।
  3. चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में इस वर्ष की पहली तिमाही में वृद्धि हुई है। वहीं, अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2026 के लिए चीन की आर्थिक वृद्धि घटाकर 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।
  4. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ब्रिटेन द्वारा घोषित अब तक के सबसे बड़े ड्रोन पैकेज के तहत यूक्रेन को ड्रोन की आपूर्ति शुरू हो गई है। इस पैकेज में लगभग 1.2 लाख ड्रोन शामिल हैं।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 17 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. तेलंगाना सरकार ने सरकारी स्कूलों के लगभग 20 लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में सिखाने की पहल शुरू की है। इसके लिए अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर और पाई जैम फाउंडेशन के साथ मिलकर एक वेबसाइट telangana.codemitra.org भी शुरू की गई है, जहां छात्र AI सीख सकते हैं।
  2. सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा 1,000 से अधिक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है।
  3. जनगणना के तहत छत्तीसगढ़ में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिवार और मकान संबंधी विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद राज्य में 1 से 30 मई तक मकानों की गणना की जाएगी। 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 17 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 25वां मुकाबला 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा। आप ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
  2. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर टियर-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। 7 अप्रैल को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है, जो 19 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक एक्टिव रहेगी। बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
  3. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS-I एग्जाम आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
  4. MPPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आप इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक होगी।
  5. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर और वेटरनरी ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 17 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*