स्कूल असेंबली के लिए 14 मार्च की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 14 March 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 14 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 14 मार्च 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 14 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।]

  1. हर वर्ष 14 मार्च को ‘पाई दिवस’ (π-Day) मनाया जाता है। नवंबर 2019 में यूनेस्को ने इस दिन को आधिकारिक रूप से घोषित किया था। इसका उद्देश्य विज्ञान और तकनीक में गणित की अहम भूमिका को रेखांकित करना तथा रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।
  2. भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 14 मार्च को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वे 12 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 8 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधि प्रदान करेंगे। इस समारोह में कुल 524 विद्यार्थियों को विभिन्न डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
  3. पीएम नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कोलकाता में लगभग 18 हजार 680 करोड रूपय की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास करेंगे।
  4. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) को उसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित धोखाधड़ी पहचान समाधान ‘फ्रॉड प्रो’ के लिए स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 (MWC) में वैश्विक मान्यता मिली है।
  5. प्रमुख वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान 7.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है।
  6. सर्वोच्च न्यायालय ने महिला विद्यार्थियों एवं कर्मियों के लिए मासिक धर्म अवकाश से संबंधित राष्ट्रव्यापी नीति बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया है। शीर्ष न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रावधान महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव से जुड़ी पहले से मौजूद धारणाओं को और मजबूत कर सकते हैं।
  7. भारत में खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जो जनवरी के मुकाबले अधिक है। आंकड़ों के अनुसार यह वृद्धि मुख्य रूप से व्यक्तिगत देखभाल, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा सेवाओं, खाद्य और पेय पदार्थों तथा तंबाकू जैसे उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हुई है।
  8. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने हवाई माल ढुलाई में 3.5% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इससे सामान की आवाजाही तेज होगी और व्यापार तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  9. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण में इंजन की थ्रस्ट क्षमता में वृद्धि देखी गई, जिससे देश के भारी प्रक्षेपण यान LVM-3 के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित इसरो के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया।
  10. लोकसभा ने वर्ष 2025-26 के लिए पूरक अनुदानों को मंजूरी दी है। इसके तहत सरकार ने 2 लाख 81 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अतिरिक्त खर्च की मांग की थी।
  11. तमिलनाडु सरकार ने ईरान में फंसे मछुआरों की मदद के लिए टोल-फ्री और व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। फिलहाल तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों के 595 मछुआरे ईरान में फंसे हुए हैं। सरकार ने सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर +91 1800 309 3793 और 80046342 तथा व्हाट्सएप नंबर +971 543090571 जारी किया है। इसके अलावा [email protected] और [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।
  12. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार अब म्यूचुअल फंड निवेशकों के रिडेम्पशन के समय होने वाली अस्थायी नकदी कमी को पूरा करने के लिए इंट्रा-डे उधार ले सकेंगे।
  13. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6 मार्च को समाप्त सप्ताह में 11 अरब 68 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटकर 716 अरब 80 करोड़ डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भी 9 अरब 80 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह 563 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 14 मार्च 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. कंजरवेटिव और राष्ट्रवादी नेता जोस एंटोनियो कास्ट ने चिली के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया है। 
  2. भारतीय सेना ने ‘सागर बंधु अभियान’ के तहत श्रीलंका में एक पुल बनाने की परियोजना शुरू की है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह पुल राजधानी कोलंबो को पुट्टलम के आर्थिक केंद्र से जोड़ेगा। इससे श्रीलंका के बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
  3. पेरू में 283 जिलों में भारी बारिश के कारण खतरा बढ़ने पर आपातकाल घोषित कर दिया गया है। यह आपातकाल 20 क्षेत्रों में 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा, जिनमें लीमा, अमेज़ोनास, अनकाश, कुस्को और अरेक्विपा शामिल हैं। इस दौरान क्षेत्रीय और स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान और संबंधित मंत्रालय मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य करेंगे।
  4. बांग्लादेश ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बीच ईंधन ले जा रहे अपने जहाजों को होर्मुज जल-डमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने देने के लिए ईरान से अनुरोध किया है।
  5. कोलंबो में तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव शुरू हुआ है। यह महोत्सव भारत और श्रीलंका के सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों को मनाने वाले ‘इंडिया वीक 2026’ का हिस्सा है।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 14 मार्च 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. असम के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। वे असम के पहले ग्रैंडमास्टर हैं। मयंक ने स्वीडन में अंतिम मानदंड पूरा करके भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया।
  2. नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां-प्री 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल ने 69.25 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं पुष्पेन्द्र सिंह ने 56.91 मीटर भाला फेंककर रजत पदक और पूनम राम ने 49.48 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक जीता है।
  3. भारत ने FIH हॉकी महिला विश्वकप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब नियमों के अनुसार, महिला विश्वकप क्वालीफायर्स के दो टूर्नामेंट की शीर्ष सात टीमें मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। ये टूर्नामेंट हैदराबाद, भारत और सांटियागो, चिली में होंगे। दोनों टूर्नामेंट की शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में खेलेंगी। भारत 9वीं बार महिला हॉकी विश्वकप में भाग लेगा।
  4. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व महासचिव कुशल दास का शुक्रवार 13 मार्च को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने नवंबर 2010 में महासचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया और वर्ष 2022 तक इस पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा 14 मार्च से NEET MDS 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 2 मई को कंप्यूटर बेस्ड होगी और रिजल्ट 2 जून, 2026 को घोषित होंगे।
  2. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस SI की परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।
  3. शिक्षा मंत्रालय ने Yuva Sangam के छठे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। यह कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है। देशभर के युवा इसमें भाग लेने के लिए 18 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट ebsb.aicte-india.org के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  4. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 16, 17, 18 और 19 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इन तारीखों पर है, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  5. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट म्यूजिक, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर, विज्ञान और संस्कृति जैसे विषयों के लिए घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर पीडीएफ में अपना परिणाम देख सकते हैं।

आशा है कि आपको 14 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*