स्कूल असेंबली के लिए 1 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 1 February 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 1 फरवरी, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 1 फरवरी 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 1 फरवरी की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।

  1. भारत में प्रतिवर्ष 1 फरवरी को ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ मनाया जाता है। भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी, 1977 को भारत के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। यह बल समुद्री सुरक्षा, कानून प्रवर्तन, तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम, खोज एवं बचाव कार्य तथा समुद्री पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन करता है।
  2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इसके बाद बजट की प्रति राज्यसभा में भी रखी जाएगी। यह उनके कार्यकाल का लगातार नौवां बजट होगा।
  3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन बजट 2026-27 पेश होने के बाद देश के अलग-अलग क्षेत्रों के लगभग 30 महाविद्यालयों के छात्रों से बातचीत करेंगी। इस पहल के तहत छात्रों को लोकसभा गैलरी से बजट का सीधा प्रसारण देखने का मौका भी मिलेगा।
  4. भारत सरकार की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत देशभर में अब तक 25 करोड़ से अधिक कार्ड किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। वर्ष 2015 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य भूमि में पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है। 
  5. संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 3:45 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट का नया नाम ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट, आदमपुर’ अनावरण करेंगे। इसके अतिरिक्त, पीएम लुधियाना स्थित हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे।
  6. भारत सरकार के स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म वेवएक्स द्वारा इंडिया AI इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने हेतु स्टार्टअप्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। इस अवसर पर वेवएक्स एक विशेष स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन करेगा, जिसमें चयनित स्टार्टअप्स अपने AI-आधारित उत्पादों एवं समाधानों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के समक्ष प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करेंगे।
  7. महाराष्ट्र के लोकभवन में आयोजित समारोह में NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
  8. विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विशाखापट्टणम में CSIR राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र की तटवर्ती प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
  9. रेल मंत्रालय और उर्वरक विभाग के बीच समन्वय के चलते खरीफ और रबी फसलों की आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  10. जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन जम्मू के कला केंद्र में सरस मेला आयोजित करेगा। यह मेला 9 फरवरी को खत्म होगा। 10 दिन के इस मेले में देश की ग्रामीण कला और रचनात्मकता देखी जा सकेगी।
  11. भारतीय रेलवे ने अपने नेटवर्क के तीन प्रमुख खंडों पर कवच चौथे संस्‍करण का लगभग 472 किलोमीटर लंबा मार्ग शुरू किया है। इस नए नेटवर्क में पश्चिमी रेलवे का वडोदरा-विरार खंड (344 किमी), उत्तरी रेलवे का तुगलकाबाद जंक्शन-पलवल खंड (35 किमी) और पूर्वी मध्य रेलवे का मानपुर-सरमतनार खंड (93 किमी) शामिल हैं। यह एक दिन और एक महीने में कवच द्वारा चालू किए गए अब तक के सबसे लंबे मार्ग हैं।
  12. 23 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि के साथ 709 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में स्वर्ण भंडार भी 5 अरब 60 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 123 अरब डॉलर पर दर्ज किया गया।
  13. दिल्ली सरकार ने पानी के बिलों पर लगने वाले विलंबित भुगतान अधिभार (LPSC) की माफी योजना की समय सीमा बढ़ाकर 31 जनवरी से 15 अगस्त कर दी है। यह निर्णय उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
  14. दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण (A) के तहत केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस चरण की मंजूरी के बाद यह स्टेशन येलो लाइन, वायलेट लाइन और मैजेंटा लाइन विस्तार (आर.के.आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ से सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर) से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
  15. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आनंद जिले के खंभात में 234.01 करोड़ रुपए की 49 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 1 फरवरी 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

  1. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध को स्वीकार करते हुए 1 फरवरी तक यूक्रेन पर हमले रोकने का निर्णय लिया है।
  2. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष के रूप में नामित किया है। वॉर्श, जो फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर हैं, निवर्तमान अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की जगह संभालेंगे।
  3. अमेरिका के न्याय विभाग ने दिवंगत निवेशक और यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन से संबंधित दस्तावेज़ सार्वजनिक कर दिए हैं। सार्वजनिक दस्तावेज़ों में 30 लाख से अधिक पृष्ठों की जांच सामग्री, 2 हजार से अधिक वीडियो और लगभग 1 लाख 80 हजार तस्वीरें शामिल हैं।
  4. बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने सरकार पर सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को कम करके बताने का आरोप लगाया है। परिषद का कहना है कि 2025 में देश में 522 घटनाएं हुईं, जबकि सरकार ने केवल 71 घटनाओं को स्वीकार किया। इससे 12 फरवरी 2026 को होने वाले चुनाव से पहले चिंता बढ़ गई है।
  5. श्रीलंका ने बागान श्रमिकों के लिए वेतन बढ़ा दिया है। अब उनका मूल वेतन 1,350 रुपये से बढ़कर 1,550 रुपये हो गया है और 200 रुपये का दैनिक उपस्थिति भत्ता भी मिलेगा। कुल मिलाकर उनका दैनिक वेतन 1,750 रुपये हो जाएगा।
  6. इजरायल ने घोषणा की है कि सप्ताह के अंत में मिस्र के साथ लगने वाली दोनों दिशाओं की गाजा सीमा की क्रॉसिंग फिर से खोल दी जाएगी। लगभग दो वर्षों तक बंद रहने के बाद यह कदम फलस्तीनी लोगों को इस क्षेत्र में आवाजाही का अवसर देगा।
  7. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को तेल आपूर्ति करने वाले देशों से आने वाली वस्तुओं पर शुल्‍क लगाने हेतु एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
  8. भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अरुणाचल प्रदेश में चार दिवसीय संयुक्त फायरिंग अभ्यास ‘अग्नि परीक्षा’ के दूसरे चरण का सफल आयोजन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों बलों के बीच समन्वय बढ़ाना और युद्धक तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ करना था।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 1 फरवरी 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नज़र डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।

  1. भारत T20 विश्व कप 2026 की मेजबानी करेगा। इस टूर्नामेंट के मैच पांच शहरों में खेले जाएंगे: कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई।
  2. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस चोट के कारण T20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। कमिंस और बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट की जगह तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस और बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है।
  3. ICC ने आगामी क्रिकेट विश्व कप का आधिकारिक एंथम ‘Feel The Thrill’ लॉन्च किया है। इस गाने को प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज और गाया है।
  4. अमेरिका ने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी वाले T20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान मोनांक पटेल को दी गई है। टीम में 10 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछली बार भी T20 विश्व कप में खेले थे। अमेरिका ग्रुप A में है और 7 फरवरी को मुंबई में भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।

  1. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित परीक्षाओं की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
  2. स्टेनोग्राफर ग्रुप C परीक्षा का रिज्लट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. UPSC ने इंजीनियरिंग प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आशा है कि आपको 1 फरवरी की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*