Today’s Current Affairs in Hindi | 26 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 26 August 2024 (1)

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 26 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) रिपर्टरी कंपनी रंग षष्ठी नामक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके भारतीय रंगमंच में अपने योगदान के 60 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है।
  2. सरकार ने गोवा में विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) की मेजबानी के लिए तैयार कर ली है। 
  3. चिराग पासवान 5 साल के लिए फिर से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चुने गए।
  4. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में 11 लाख नई ‘लखपति दीदियों’ को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
  5. नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर स्पेसएक्स के साथ फरवरी 2025 में पृथ्वी पर लौटेंगे।
  6. पीयूष गोयल ने निवेश, द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा के लिए सिंगापुर में शीर्ष कॉर्पोरेट नेताओं से मुलाकात की।
  7. हाल ही में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रायपुर आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
  8. जलगांव रैली में पीएम मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने का संकल्प लिया।
  9. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024 में उमर अब्दुल्ला गंदेरबल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
  10. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के उत्पादन के लिए भारत के साथ गठजोड़ करने की मांग की।

यह भी पढ़ें – 26 अगस्त का इतिहास (26 August Ka Itihas) – 1982 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने टेलीसेट-एफ का किया था प्रक्षेपण 

26 अगस्त 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार किस मंत्रालय द्वारा स्थापित किए गए हैं? 

(A) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(B) बिजली मंत्रालय
(C) पर्यावरण मंत्रालय
(D) खान मंत्रालय
उत्तर- खान मंत्रालय

2. पीएम मोदी ने किस राज्य में 11 लाख नई ‘लखपति दीदियों’ को प्रमाण-पत्र वितरित किए हैं?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) आंध्र प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश
उत्तर- महाराष्ट्र।

3. हाल ही में किस देश ने अपना पहला पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट “RHUMI 1” लॉन्च किया?

(A) पाकिस्तान
(B) भारत
(C) नेपाल
(D) अफगानिस्तान
उत्तर- भारत। 

4. हाल ही में किस मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए “राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (एनएमआर) पोर्टल” लॉन्च किया है?

(A) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(B) कृषि मंत्रालय
(C) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(D) ग्रामीण विकास मंत्रालय
उत्तर- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय। 

5. हाल ही में भारत की पहली महिला राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियन कौन बनीं?

(A) बियांका कश्यप
(B) ऐश्वर्या पिस्से
(C) पिप्पा मान
(D) डायना पुंडोले
उत्तर- यूक्रेन 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 26 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*