Today’s Current Affairs in Hindi | 22 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 22 August 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 22 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर साल 22 अगस्त को ‘मद्रास दिवस (Madras Day 2024) मनाया जाता है।
  2. ‘खेलो इंडिया अस्‍मिता योगासन लीग’ (पूर्वी क्षेत्र) 22 अगस्त से बिहार के पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर में शुरू होगी। 
  3. वेनेजुएला की पूर्व साइकिलिस्ट और पांच बार की ओलंपियन ‘डेनिएला लारियल चिरिनोस’ (Daniela Grelui Larreal) का 50 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  4. देश के जाने माने संत और पंच दशनम जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर ‘पायलट बाबा’ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  5. यूरोपीय देश ‘क्रोएशिया’ 2025 से अनिवार्य सैन्य सेवा शुरू करेगा। बता दें कि क्रोएशिया ने यह कदम यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता और यूरोप में बढ़े तनाव के बीच उठाया है। 
  6. भारतीय पैरालंपिक समिति के उपाध्यक्ष ‘सत्य प्रकाश सांगवान’ को आगामी पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए  भारतीय दल का चीफ डी मिशन (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। 
  7. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष ‘नजमुल हसन पापोन’ (Nazmul Hassan Papon) ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता फारुख अहमद को नया बीसीबी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  8. हाल ही में थाइलैंड में पहली बार ‘मंकी पॉक्‍स’ का एक नया मामला सामने आया है।
  9. हाल ही में ‘श्रीलंका’ में भारत की सहायता से करीब पांच हजार मंदिरों और मोनेस्‍ट्री कॉलेजों पर सौर पैनल लगाने का कार्य शुरू किया गया है।  
  10. भारतीय प्रशासनिक सेवा के ‘अमरदीप सिंह भाटिया’ ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाला है। 

यह भी पढ़ें – 1924 में आज ही के दिन प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का हुआ था जन्म

22 अगस्त 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. ICC ने महिला टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण को बांग्लादेश से कहाँ स्थानांतरित किया है?

(A) श्रीलंका  
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) भारत 
(D) संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात 

2. अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में किस भारतीय रेसलर ने कांस्य पदक जीता है?

(A) अजीत यादव 
(B) रौनक दहिया 
(C) विनय टिकैत
(D) सुजीत छिल्लर
उत्तर- रौनक दहिया

3. दो दिवसीय भारत-यूरोपीय संघ ट्रैक सम्‍मेलन कहाँ शुरू हुआ है?

(A) नई दिल्ली   
(B) मनीला   
(C) दोदोमा 
(D) लंदन 
उत्तर- नई दिल्ली 

4. ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में किसे लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का टॉप सेंट्रल बैंकर चुना गया है?

(A) शांति लाल जैन
(B) शक्तिकांत दास 
(C) कमलेश चंद्र चक्रवर्ती
(D) जगजीत सहगल 
उत्तर- शक्तिकांत दास 

5. ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल’ (प्रॉम्प्ट) किसने लॉन्च किया है?

(A) नरेंद्र मोदी 
(B) अमित शाह
(C) मनोहर लाल खट्टर
(D) शिवराज सिंह चौहान
उत्तर- मनोहर लाल खट्टर

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*