Today’s Current Affairs in Hindi | 08 दिसंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 08 December 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 08 दिसंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

08 दिसंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में ‘अनुमला रेवंत रेड्डी’ ने शपथ ली है।
  2. हाल ही में ‘इटली’ देश चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (BRI) प्रोजेक्ट से बाहर हो गया है।
  3. हाल ही में अमेरिकी पॉप सुपरस्टार ‘टेलर स्विफ्ट’ को टाइम्स मैगजीन ने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है।
  4. हाल ही में IBM ने पहली बार ‘1000 क्यूबिट क्वांटम चीप’ जारी की है।
  5. हाल ही में 07 दिसंबर को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाया गया है।
  6. हाल ही में Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूरल नेटवर्क ‘Gemini AI’ लॉन्च किया है। 
  7. हाल ही में COP-28 में IIT Mandi ने प्रतिष्ठित ‘ग्रीन यूनिवर्सिटी अवार्ड’ जीता है।
  8. हाल ही में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपना पहला उपन्यास ‘ज़ेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो’ लॉन्च किया है।
  9. हाल ही में भारतीय मूल के ‘समीर शाह’ को BBC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  10. हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ‘सुरेश रैना’ को जम्मू कश्मीर के लिए युवा मतदाता जागरूकता राजदूत नियुक्त किया है।
  11. हाल ही में ‘टाटा मोटर्स’ ने पंजाब राज्य में अपना चौथा स्क्रैपिंग संयंत्र स्थापित किया है।
  12. हाल ही में गुजरात राज्य के ‘गरबा नृत्य’ को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
  13. हाल ही में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘मेरा गाँव मेरी घरोहर’ प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
  14. हाल ही में नई दिल्ली में ’59वां फर्टिलाइजर एशोसिएशन ऑफ इंडिया‘ का वार्षिक सेमिनार शुरू हुआ है।
  15. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ‘CM फेलोशिप कार्यक्रम’ शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें – आज ही के दिन ओलंपिक में पहली बार शामिल किया गया था महिला आइस हाॅकी

08 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े प्रायोगिक परमाणु फ्यूजन रियेक्टर ‘JT-60SA’ का अनावरण किया है?

(A) साउथ कोरिया 
(B) जापान 
(C) अमेरिका 
(D) चीन 
उतर- (B) जापान 

2. हाल ही में भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा भगौलिक सूचना प्रणाली एप्लीकेशन ‘ग्राम मानचित्र’ लॉन्च की गयी है?

(A) संस्कृति मंत्रालय 
(B) गृह मंत्रालय 
(C) रक्षा मंत्रालय 
(D) पंचायती राज मंत्रालय 
उतर- (D) पंचायती राज मंत्रालय 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पंजोखरा गांव का नाम बदलकर ‘पंजोखरा साहिब’ कर दिया है?

(A) पंजाब 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) हरियाणा 
(D) उत्तर प्रदेश 
उतर- (C) हरियाणा 

4. हाल ही में किस देश को ‘अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन’ (IMO) द्वारा दो वर्ष के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है?

(A) भारत 
(B) बांग्लादेश
(C) श्रीलंका 
(D) पाकिस्तान 
उतर- (A) भारत 

5. हाल ही में भारतीय मूल की लेखिका ‘मीरा चंद’ को किस देश के सबसे प्रतिष्ठित कला सम्मान ‘कल्चरल मेडल्यन’ से सम्मानित किया गया है?

(A) इंडोनेशिया 
(B) सिंगापुर 
(C) UAE 
(D) इटली 
उतर- (B) सिंगापुर 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*