Today History in Hindi| 11 May- भारत ने किया था सफल पोखरण परमाणु परीक्षण का ऐलान, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 11 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। यह दिन देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है।  11 मई 1998 को भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था। 2000 में 11 मई के ही दिन भारत की आबादी ने 1 अरब का आंकड़ा छूआ था।

11 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1951 में आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था और 1962 में 11 मई को ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया। Today History in Hindi| 11 May- में हम 11 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 11 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1784 में 11 मई को ही अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि हुई थी।
  • 1833 में आज ही के दिन अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1940 में आज ही के दिन ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस ने अपनी हिंदी सेवा की शुरूआत की थी।
  • 1951 में आज ही के दिन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया था।
  • 1962 में 11 मई को ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया था और उन्होंने डा. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।
  • 1965 में आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1988 में आज ही के दिन फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1995 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1998 में 11 मई को ही भारत ने राजस्थान के पोखरण में 3 परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था।
  • 1998 में आज ही के दिन यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना था।
  • 2000 में 11 मई को ही भारत की जनसंख्या 1 अरब पहुंची थी।
  • 2007 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने बहुमत हासिल किया और पार्टी नेता मायावती ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 11 May- में आपको 11 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*