RBSE Class 5th, 8th Board Result 2024: आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं के रिजल्ट, यहाँ करें चेक   

1 minute read
RBSE Class 5th, 8th Board Result 2024

RBSE Class 5th, 8th Board Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज यानी 30 मई को 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जो स्टूडेंट्स RBSE परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सभी छात्रों और अभिभावकों को यह सलाह दी जाती हैं कि वह RBSE की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। 

बता दें कि बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की तरफ से पिछले वर्ष यानी वर्ष 2023 में रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया गया था। आइए जानते हैं RBSE Class 5th, 8th Board Result 2024 से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

यह भी पढ़ें – Rajasthan 8th Board Result Website : राजस्थान कक्षा 8 बोर्ड का रिजल्ट rajsaladarpan.nic.in देखें

ऐसे करें चेक RBSE 5वीं, 8वीं का रिजल्ट

RBSE Class 5th, 8th Board Result 2024: यहाँ RBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट चेक करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाए। 
  • अब होमपेज पर “राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब RBSE 5वीं रिजल्ट या RBSE 8वीं रिजल्ट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिंक करें।  
  • अब आपका राजस्थान बोर्ड रिजल्ट एक नए पेज पर खुल जाएगा जिसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आशा है कि आपको, RBSE Class 5th, 8th Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments