RBSE 12th Commerce Result : राजस्थान बोर्ड ने जारी किया कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम, 98.95 प्रतिशत रहा रिजल्ट 

1 minute read
RBSE 12th Commerce Result

RBSE 12th Commerce Result : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर आज, 20 मई, 2024 को आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया है। राजस्थान आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2024 दोपहर 12:15 बजे सक्रिय होगा। rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in अजमेर बोर्ड राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर लिस्ट के साथ राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स पास प्रतिशत और अन्य की घोषणा करेगा।

इस बार कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 26622 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिसमें से 26418 छात्र परीक्षा में पास हुए, कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 98.95 प्रतिशत रहा है, जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 98.66 और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 है।

RBSE 12वीं टॉपर लिस्ट 2024 में छात्र का नाम, छात्रों मार्क्स, रैंक, पास प्रतिशत, और विषय का नाम जैसे जानकारी शामिल होंगे। राजस्थान 12वीं आर्ट रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर और जन्मतिथि होनी चाहिए। कैंडिडेट को इसकी जानकारी अपने प्रवेश पत्र या हॉल टिकट पर मिलेगी। अगर किसी छात्र का प्रवेश पत्र या हाल टिकट खो गया है तो वो अपने स्कूल से संपर्क कर सकता है। 

RBSE 12th Commerce Result : इतने नंबर आने पर होंगे सफल

आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 में सफलता प्राप्त करने के लिए  प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। कला, वाणिज्य और विज्ञान सहित सभी स्ट्रीम के लिए मानदंड समान हैं। जो कोई भी न्यूनतम मानदंड से एक अंक भी कम अंक लाते हैं तो, उसे असफल माना जाएगा और उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

Rajasthan Board 12th Commerce Result Direct Link Here

पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 12वीं के कला वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 92.35 प्रतिशत था, जबकि विज्ञान स्ट्रीम के लिए यह 95.65 प्रतिशत और वाणिज्य के लिए 96.60 प्रतिशत था।

Rajasthan Arts Result 2024 Class 12: इन स्टेप से कर पाएंगे रिजल्ट चेक

  • स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2. होमपेज पर कक्षा 12 परिणाम 2024 का लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 4. इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
  • स्टेप 5. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका RBSE Arts Result 2024 Class 12 सामने होगा।
  • स्टेप 6. अपना रिजल्ट चेक करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

आपको बता दें की आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी, 2024 को शुरू हुई और 4 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुई। दूसरी ओर, आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 7 मार्च को शुरू हुई और 30 मार्च को समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आपको RBSE Art Result 2024 से सम्बंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही लेटेस्ट बोर्ड एग्जाम अपडेट की जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*