वन वर्ड सब्सीट्यूशन क्या होता है और इसे कैसे हल करते हैं?

2 minute read
one word substitution in hindi

वन वर्ड सब्सीट्यूशन जिसे हिंदी भाषा में ‘एकार्थी शब्द’ कहा जाता है। जब भाषा में कई शब्दों के स्थान पर जिस एक शब्द को बोल कर भाषा को अधिक प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाया जाता है। तब उस एक शब्द को ‘एकार्थी शब्द’ कहा जाता है। एकार्थी शब्द का प्रयोग शब्दयुक्त वाक्यांश या वाक्य को बदलने के लिए एक विशिष्ट शब्द का उपयोग करके वाक्य को संक्षिप्त और समझने के लिए स्पष्ट बनाना है। भारत की कई कॉम्पिटिटिव एग्जाम में हिंदी व्याकरण से संबंधित प्रश्न कैंडिडेट्स से पूछें जाते हैं। जिसमें SBI PO, UPSC, CAPF, CDS, RRB और SSC जैसी प्रमुख परीक्षाएं होती है जिनमें हर वर्ष लाखों कैंडिडेट्स भाग लेते हैं। इस ब्लॉग में हम one word substitution in Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

वन वर्ड सब्सीट्यूशन की परिभाषा

भाषा में वे शब्द जिनका केवल एक ही अर्थ निकलता है अर्थात जिनका प्रयोग केवल एक ही उद्देश्य के लिए होता है उन्हें एकार्थी शब्द कहां जाता है। एकार्थी शब्द को इस तरह से भी समझा जा सकता है कि जब भाषा में कई शब्दों के स्थान पर जिस एक शब्द को बोल कर भाषा को अधिक प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाया जाता है, उस शब्द को एकार्थी शब्द कहा जाता है। एकार्थी शब्द के कुछ उदहारण इस प्रकार हैं जैसे- अण्डे से जन्म लेने वाला (अण्डज), जल में जन्म लेने वाला (जलज), अपने देश से दूसरे देश में सामान जाना (निर्यात) और दूसरे देश से अपने देश में सामान आना (आयात)। 

वन वर्ड सब्सीट्यूशन का महत्व

यहां एकार्थी शब्द के महत्व के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं:- 

  • भाषा में कई शब्दों के स्थान पर केवल एक शब्द को बोल कर भाषा को अधिक प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाया जाता है। 
  • एकार्थी शब्द को प्रयोग करने से भाषा का प्रयोग अधिक सरल हो जाता है। 
  • एकार्थी शब्दों के अर्थ किसी भी परिस्थिति में समान रहते है और कभी बदल नहीं सकते। 

One Word Substitution in Hindi की 100+ शब्द सूची

कुछ महत्वपूर्ण एकार्थी शब्दों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

क्रमांक शब्द-समूह एकार्थी शब्द 
1. जो चीज मूल्य देकर भी प्राप्त न हो सके  अमूल्य 
2. दूसरों की उन्नति देखकर स्वयं उन्नति करने का प्रयास करना। स्पर्धा 
3. दूसरों की उन्नति को सहन न कर पाना। ईर्ष्या 
4. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला। अवसरवादी
5. अचानक हो जाने वाला। आकस्मिक
6. अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला। किंकर्तव्यविमूढ़
7. अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला। स्वयंसेवक
8. सामजिक एवं सरकारी कानून का उल्लंघन।  अपराध 
9. नैतिक एवं घार्मिक नियमों को तोड़ना। पाप 
10. किसी बात पर सहमत होने की प्रार्थना। अनुनय 
11. अनुशासन एवं शिष्टापूर्ण निवेदन। विनय 
12.  अपने देश से प्यार करने वाला। देशभक्त
13. अपने देश के साथ विश्वासघात करने वालादेशद्रोही
14. ईश्वर में आस्था रखने वाला। आस्तिक
15. ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला। नास्तिक
16. एक महीने में होने वाला। मासिक
17. एक सप्ताह में होने वाला। साप्ताहिक
18. जहाँ धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई देते हैं। क्षितिज
19. जिसे क्षमा न किया जा सके। अक्षम्य
20.जो नहीं हो सकताअसंभव
21.जो हो सकता हैसंभव
22.जो आसानी से उपलब्ध होसुलभ
23.जो आसानी से उपलब्ध न होदुर्लभ
24.मछली की तरह आँखों वाली मीनाक्षी 
25.मयूर की तरह आँखों वाली मयूराक्षी 
26.अण्डे से जन्म लेने वाला अण्डज 
27.जल में जन्म लेने वाला जलज 
28.जल में रहने वाले जीव जंतु जलचर 
29.आकाश में उड़ने वाला नभचर 
30.अपने देश से दूसरे देश में सामान जाना निर्यात 
31.दूसरे देश से अपने देश में सामान आना आयात 
32.अपनी हत्या स्वयं करना आत्महत्या 
33.जिसे क्षमा न किया जा सके अक्षम्य 
34.जो वन में घूमता होवनचर
35.जो कभी न मरेअमर
36.जिसका आकार न होनिराकार
37.जिसे कभी बुढ़ापा न आयेअजर
38.मछली पकड़ कर आजीविका चलाने वालाधीवर
39.बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीतलोरी
40.चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भागटापू
41.जो हो सकता है संभव 
42.जो नहीं हो सकता असंभव 
43.अवसर के अनुसार बदल जाने वाला अवसरवादी 
44.आज्ञा का पालन करने वाला आज्ञाकारी 
45.अनुचित या बुरा आचरण करने वाला दुराचारी 
46.आठ पदवाला अष्टपदी 
47.जिसकी चार भुजाएं हो चतुर्भुज 
48.जो सत्य बोलता होसत्यवादी
49.पृथ्वी की वह शक्ति जो सभी चीजों की अपनी ओर खींचती होगुरुत्वाकर्षण
50.किराए पर चलनेवाली मोटर गाड़ीटैक्सी
51.किसी कार्य को बार बार करना अभ्यास 
52.किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला उत्तराधिकारी 
53.रात में घूमने वाला निशाचर 
54.साथ चलने वाला सहचर 
55.जो कभी न मरे अमर 
56.जिसका कोई मूल्य न हो अमूल्य 
57.जिसका कोई आकार न हो निराकार 
58.कुछ जानने या ज्ञान प्राप्त करने की चाह जिज्ञासा 
59.जो याद रखने योग्य है स्मरणीय
60.रहस्य का पता लगाना अनुसंधान 
61.अज्ञात स्थान की खोज अन्वेषण 
62.ज्ञानेंद्रियों से प्राप्त आंतरिक ज्ञान अनुभूति 
63.बिना प्रमाण के दोषारोपण अपवाद 
64.अन्य को दी जाने वाली भेंट उपहार 
65.नैतिक बंधनयुक्त कार्य कर्तव्य 
66.स्वयं के प्रति अरुचि ग्लानि 
67.गुप्तरूप से विचार विनिमय  मन्त्रणा 
68.प्रतियोगिता में विजय होने पर दिया जाने वाला पारितोषिक 
69.कार्य करने का हल्का भाव प्रयत्न 
70.माता पिता का संतान के प्रति प्रेम वात्सल्य 
71.छोटों के प्रति प्रेम   स्नेह 
72.अप्राप्य के प्राप्ति की इच्छा लालसा 
73.देश व घर्म के लिए प्राण देना बलिदान 
74.जो भूमि उपजाऊ हो ऊर्वर 
75.जो भूमि उपजाऊ न हो बंजर 
76.जो आँखों के सामने न हो परोक्ष 
77.जो बात पहले कभी न हुई हो अभूतपूर्व 
78.जिसका नाथ हो सनाथ 
79.जिसका कोई नाथ न हो अनाथ 
80.जिसमें शक्ति न हो अशक्त 
81.जो कुछ न जानता हो अज्ञ 
82.जिसे जाना न जा सके अज्ञेय 
83.आकाश को छूने वाला गगनचुंबी 
84.जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो अजातशत्रु 
85.जहां पहुंचा न जा सके अगम 
86.किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात चेतावनी 
87.किसी के इर्द गिर्द घेरा डालने की क्रिया घेराबंदी 
88.भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने जानने वालात्रिकालदर्शी
89.जो स्मरण रखने योग्य हैस्मरणीय
90.चारों ओर जल से घिरा हुआ भू-भागटापू
91.रोगियों की चिकित्सा करने का स्थानचिकित्सालय
92.रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थाननेपथ्य
93.जो शीघ्रता से चलता होद्रुतगामी
94.तेज दिमाग वाला कुशाग्रबुद्धि 
95.दूर की सोचने वाला दूरदर्शी 
96.विद्या की चाह रखने वाला विद्यार्थी 
97.पति पत्नी की माता सास 
98.पति पत्नी का पिता’श्वसुर 
99.अभिनय करने वाला स्त्री अभिनेत्री 
100.अभिनय करने वाला पुरुष अभिनेता 

कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में पूछे जाने वाले 40 One Word Substitution in Hindi

यहां कुछ महत्वपूर्ण एकार्थी शब्द जो कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में अक्सर पूछें जाते हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

क्रमांक शब्द-समूह एकार्थी शब्द 
1. अकेले में भूल का पश्चात्ताप कटानग्लानि 
2. जितनी आवश्यकता हो उतना हीपर्याप्त 
3. व्यर्थ की बात करनाप्रलाप 
4. किसी कार्य को करने में शर्म करनालज्जा
5. आँखों के सामने प्रत्यक्ष 
6. आँखों से परे परोक्ष 
7. आवश्यकता से अधिक वर्षा अतिवृष्टि 
8. अपने परिवार के साथ सपरिवार 
9. हाथ से पकड़कर चलाया जाने वाला हथियारशस्त्र 
10. फेककर चलाया जाने वाला हथियारअस्त्र
11. किसी पदार्थ की सबसे छोटी यूनिटअणु
12.  किसी तत्व की सबसे बड़ी यूनिटपरमाणु 
13. किसी वस्तु को चाहना इच्छा 
14. प्रतीक्षा युक्त प्राप्ति की तीव्र इच्छा उत्कंठा 
15. आकर्षक वस्तु सुंदर 
16. पवित्र और सुंदर वस्तु मनोहर 
17. साथ रहने वाला समवयस्क सखा 
18. आत्मीयता रखने वाला सगा 
19. अपने से बड़ों को अभिवादन प्रणाम 
20.अपने गुणों पर घमंड करना अहंकार 
21.अयोग्य होते हुए भी अभिमान करना दंभ 
22.गोपनीय रूप से परामर्श करना मंत्रणा 
23.किसी बात के होने में संदेह होनाशंका 
24.किसी को दी जाने वाली आर्थिक सहायताअनुदान
25.वह कार्य जिसको निश्चित रूप से करना होअनिवार्य 
26.एक सप्ताह में होने वाला साप्ताहिक 
27.एक महीने में होने वाला मासिक 
28.एक राजनितिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला दलबदलू 
29.प्रतिष्ठा में दूसरों को छोटा और खुद को बड़ा समझनाअभिमान
30.आंतरिक पीड़ा का होनादुख 
31.सम्पूर्ण जीवनकाल की अवधिआयु 
32.किसी रहस्य की खोजबीन करनाअनुसंधान 
33.किसी अज्ञात स्थान को खोजनाअन्वेषण
34.किसी नई बस्तु की खोज करनाअविष्कार 
35.जिसका कोई मोल न होअनमोल 
36.नियम के हिसाब से की जाने वाली प्रार्थनाआवेदन 
37.शारिरीक कस्ट का होनाव्याधि 
38.जो सामान्यत इस दुनिया में नहीं पाया जाएअलौकिक
39.कानून के विरुद्ध किया गया कार्यअपराध 
40.चिंतन- मनन से प्राप्त किया गया ज्ञानअनुभूति

वन वर्ड सब्सीट्यूशन सैंपल प्रश्न

यहां one word substitution in hindi से संबंधित कुछ सैंपल क्वेश्चन की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए पांइट्स में देख सकते हैं:-

  • अधः (नीचे) लिखा हुआ
  • इतिहास को जानने वाला
  • एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ
  • एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली
  • कम बोलनेवाला
  • किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना
  • किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे
  • किसी के इर्द-गिर्द घेरा डालने की क्रिया
  • किराए पर चलनेवाली मोटर गाड़ी
  • कोई काम या पद छोड़ देने के लिये लिखा गया पत्र

वन वर्ड सब्सीट्यूशन प्रश्न 

यहां एकार्थी शब्दों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण क्विज क्वेश्चन की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

1. किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना?
उत्तर- अतिशयोक्ति

2. कम जानने वाला?
उत्तर- अल्पज्ञ

3. एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना?
उत्तर- अनुवाद

4. उपकार के प्रति किया गया उपकार?
उत्तर- प्रत्युपकार

5. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश?
उत्तर- न्यायमूर्ति

6. ईश्वर में आस्था रखने वाला?
उत्तर- आस्तिक

7. अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला?
उत्तर- देशद्रोही

8. अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला?
उत्तर- किंकर्तव्यविमूढ़

9. अपना हित चाहने वाला?
उत्तर- स्वार्थी

10. अचानक हो जाने वाला
उत्तर- आकस्मिक

FAQs

One Word Substitution in Hindi किसे कहते है?

जिस शब्द का एक ही अर्थ हो उसे एकार्थी शब्द कहते है। 

एकार्थी शब्द और अनेकार्थी शब्द में क्या अंतर है?

जिस शब्द का एक ही अर्थ हो उसे एकार्थी शब्द कहते है। उदाहरण=पाप और अपराध=गुनाह। जिस शब्द का एक से अधिक अर्थ हो उसे अनेकार्थी शब्द कहते है।। उदाहरण= पानी,नीर,जल।

एकार्थक और समानार्थक शब्द में क्या अंतर है?

एकार्थक शब्द उन्हें कहा जाता है जिन शब्दों का एक अर्थ होता है। परन्तु समानार्थक शब्द में शब्दों के समान अर्थ होते है।

एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द कौन से होते हैं?

एकार्थी प्रतीत होने वाले शब्द इस प्रकार हैं:-
– अहंकार- मन का गर्व।
– अनुग्रह- कृपा।
– अनुकम्पा- बहुत कृपा। 
– अनुरोध- अनुरोध बराबरवालों से किया जाता है।
– अभिमान- प्रतिष्ठा में अपने को बड़ा और दूसरे को छोटा समझना।
– अस्त्र- वह हथियार, जो फेंककर चलाया जाता है। 
– अपराध- सामाजिक कानून का उल्लंघन अपराध है।

आशा है आपको one word substitution in Hindi पर आधारित वन वर्ड सब्सीट्यूशन क्या होता है और इसे कैसे हल करते हैं? का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*