नदी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ पानी का बहाव है, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और आस्था से भी जुड़ी हुई है। हिंदी भाषा में नदी के लिए कई अलग-अलग शब्द होते हैं, जो इसके बहाव, स्वरूप और महत्व को दर्शाते हैं। सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा और वाहिनी जैसे शब्द नदी के अलग-अलग रूपों को समझने में मदद करते हैं। इस ब्लॉग में आप नदी के अन्य पर्यायवाची शब्दों की सूची और उनके वाक्यों में प्रयोग को समझेंगें, जिससे आपकी शब्दावली बेहतर होगी।
नदी के पर्यायवाची शब्द
नदी के पर्यायवाची शब्द (Nadi ka Paryayvachi Shabd) इस प्रकार हैं:
- सरिता
- तटिनी
- तरंगिणी
- निर्झरिणी
- आपगा
- निम्नगा
- वाहिनी
- अपगा
- स्रोतस्विनी
- जलमाला
- नद
- प्रवाहिनी
- पयस्विनी
- कल्लोलिनी
यह भी पढ़ें : 500 पर्यायवाची शब्द, PDF, वर्कशीट, अभ्यास प्रश्न, क्विज, महत्व, प्रकार
नदी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग
नदी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:
- नदी के निर्मल जल में बच्चे खेलते हुए अपनी गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले रहे थे।
- सरिता के किनारे बैठकर सूर्योदय का दृश्य देखना मन को शांति प्रदान करता है।
- पहाड़ों से उतरती हुई तटिनी अपनी कलकल ध्वनि से वातावरण को मधुर बना रही थी।
- तरंगिणी की उठती-गिरती लहरें उसकी अनंत ऊर्जा और प्रवाह को दर्शाती हैं।
- झरनों से निकलकर बहती हुई निर्झरिणी मानो प्रकृति का संगीत सुना रही हो।
- ऋषि-मुनि प्राचीन काल में आपगा के तट पर ध्यान और साधना किया करते थे।
- अपनी निम्नगा प्रकृति के कारण यह नदी पर्वतों से नीचे बहकर मैदानी क्षेत्रों को उपजाऊ बनाती है।
- वाहिनी की तरह बहती हुई यह नदी गांवों को जल उपलब्ध कराती है।
- जब सूर्य की किरणें तरंगिणी की सतह पर पड़ती हैं, तो पानी सोने की तरह चमक उठता है।
- पहाड़ी क्षेत्रों में बहने वाली निर्झरिणी हमेशा शुद्ध और ठंडी जलधारा प्रदान करती है।
न से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
न से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:
- नियति का पर्यायवाची – प्रारब्ध, भाग्य, दैव्य, भावी, होनी।
- नग का पर्यायवाची – पर्वत, पहाड़, गिरि, अद्रि, महीधर, भूधर, अचल, शैल, धरणीधर, नग।
- नदी का पर्यायवाची – सरिता, वाहिनी, अपगा, शैवालिनी, शैलजा, सिंधुगामिनी, तरंगिणी, स्रोतस्विनी, तटिनी।
- नम्र का पर्यायवाची – सुशील, शिष्ट, विनीत, विनयशील, विनयी।
- नाव का पर्यायवाची – नौका, नौ, जलयान, बेड़ी, डोंगी, नैया, तरिणी, तरी, जल वाहन।
- नारद का पर्यायवाची – ब्रह्मर्षि, ब्रह्म-पुत्र, देवर्षि, ब्रह्मर्ष।
- नारी का पर्यायवाची – युवती, तरुणी, श्यामा, रमणी, प्रमदा, सुंदरी, स्त्री, औरत, वनिता, कांता, वामा, त्रिया, मानवी।
- नसैनी का पर्यायवाची – जीना, सीढ़ी, सोपान।
- नाऊ का पर्यायवाची – हज्जाम, हजाम, क्षौरकार, नाई, नाऊठाकुर।
- निखट्टू का पर्यायवाची – निकम्मा, आलसी, अकर्मण्य, निठल्ला।
- निगोड़ा का पर्यायवाची – अकर्मण्य, बेकार, निठल्ला, अभागा, भाग्यहीन, निराश्रम।
- निर्धन का पर्यायवाची – धनहीन, दरिद्र, दीन, रंक, कंगाल, गरीब।
- निर्बल का पर्यायवाची – कमजोर, निःशक्त, क्षीण, दुर्बल, दुबला।
- निवेदन का पर्यायवाची – विनय, अनुनय, विनती, प्रार्थना, गुजारिश, इल्तजा।
- नीरस का पर्यायवाची – फीका, बेरस, बेजायका, अस्वाद।
- नूतन का पर्यायवाची – नव, नवल, नव्य, नवीन।
- नौका का पर्यायवाची – नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, पतंग।
- न्यायाधीश का पर्यायवाची – न्यायकर्त्ता, न्यायमूर्ति, जज, धर्माधिकारी।
संबंधित आर्टिकल
- मूर्ख का पर्यायवाची शब्द
- बारिश का पर्यायवाची शब्द
- जंगल का पर्यायवाची शब्द
- जल का पर्यायवाची शब्द
- गरीब का पर्यायवाची शब्द
- बाघ का पर्यायवाची शब्द
- ईश्वर का पर्यायवाची शब्द
- अमृत का पर्यायवाची शब्द
- आनंद का पर्यायवाची शब्द
- घाटी का पर्यायवाची शब्द
- आरोही का पर्यायवाची शब्द
- रात का पर्यायवाची शब्द
- आकाश का पर्यायवाची शब्द
- पानी का पर्यायवाची शब्द
- घोड़े का पर्यायवाची शब्द
- बालक का पर्यायवाची शब्द
- गीत का पर्यायवाची शब्द
अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।