Aankh ka Paryayvachi Shabd: आँख का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Aankh ka Paryayvachi Shabd

Aankh ka Paryayvachi Shabd: आँख का पर्यायवाची शब्द – नेत्र, नयन, चक्षु और लोचन आदि उपयोग किया जाता है। हिंदी भाषा में आँख के कई पर्यायवाची शब्द होते हैं, जो इसकी विभिन्न विशेषताओं और संदर्भों को दर्शाते हैं। इस ब्लॉग में आप आँख का पर्यायवाची शब्द (Aankh Ka Paryayvachi Shabd) के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, इसके साथ ही यहाँ आपको आँख के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग और च वर्ण से पर्यायवाची शब्दों के बारे में भी विस्तार से जानने का अवसर मिलेगा।

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द

आँख का पर्यायवाची शब्द- Aankh ke Paryayvachi Shabd

आँख का पर्यायवाची शब्द (Aankh ke Paryayvachi Shabd) – नेत्र, नयन, चक्षु और लोचन आदि हैं। आँख के अन्य पर्यायवाची शब्द कुछ इस प्रकार हैं –

  1. नेत्र
  2. नयन
  3. चक्षु
  4. दृग
  5. लोचन
  6. अक्षि
  7. नजर
  8. अक्ष
  9. चश्म
  10. अंबक
  11. दृष्टि
  12. विलोचन
  13. दीदा
  14. नैन
  15. नैना

यह भी पढ़ें: आकाश का पर्यायवाची शब्द

आँख के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

आँख के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग कुछ इस प्रकार है –

  1. ऋषि ने अपने दिव्य चक्षु से सारी घटनाएँ देख लीं।
  2. उसे आँख से दिखना कम हो गया है।
  3. मेरे नैना हमेशा उसे तकते हैं।
  4. बेटा माँ की आँख का तारा होता है।
  5. उसकी नजर अच्छी नहीं है।
  6. रोहन को नेत्र रोग हो गया है।
  7. उसके सुंदर नयन सबका ध्यान आकर्षित कर रहे थे।
  8. मेरी दृष्टि बहुत तेज है, मैं दूर का देख लेता हूँ।
  9. नेत्रदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है।
  10. माधव के लोचन मोती जैसे चमक रहे थे।
  11. भक्तों की दृष्टि में गहरी करुणा झलक रही थी।
  12. वृद्ध व्यक्ति के दृग आँसुओं से भरे हुए थे।

यह भी पढ़ें: राजा का पर्यायवाची शब्द

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं –

  1. अतिथि- मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  2. अश्व- घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  3. अधर्म- पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  4. अचल- अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  5. अनुपम- अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  6. अमृत- मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  7. अंबा- माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  8. अलंकार– आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  9. अहंकार– दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  10. अरण्य– जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  11. अंकुश– नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
  12. अंतरिक्ष– खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  13. अंतर्धान– गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  14. अंबर– आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
  15. अंतर्गत– शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
  16. आयुष्मान- चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।
  17. आदर्श- प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
  18. आयु- अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
  19. आभूषण- अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।
  20. आँख– नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
  21. आकाश– नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
  22. आत्मा- प्राणी, प्राण, जान, जीवन, चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव ।
  23. आयुष्मान- चिरंजीव, दीर्घजीवी, शतायु, दाघायु। 
  24. आदर्श– प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना ।
  25. आम– अतिसौरभ, रसाल, फलराज, आम्र, सहकार, पिकबंधु, च्युतफल।

यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द

FAQs

आँख के पर्यायवाची शब्द क्या हैं?

आँख के पर्यायवाची शब्द (Aankh Ka Paryayvachi Shabd) – नेत्र, लोचन, नयन, चक्षु, दृग आदि होते हैं।

“नयन” और “लोचन” में क्या अंतर है?

“नयन” का उपयोग प्रेमपूर्ण और भावनात्मक संदर्भों में किया जाता है। जबकि “लोचन” का उपयोग काव्यात्मक और साहित्यिक भाषा में होता है।

“नेत्र” शब्द का उपयोग कहाँ किया जाता है?

“नेत्र” का उपयोग मुख्य रूप से साहित्यिक और औपचारिक संदर्भों में किया जाता है। यह शब्द काव्य और धार्मिक ग्रंथों में अधिकतर तौर पर देखने को मिलता है।

चक्षु शब्द का उपयोग किस प्रकार किया जाता है?

“चक्षु” का उपयोग शास्त्रीय और वैदिक भाषा में होता है। इसका उपयोग संस्कृत साहित्य में अधिकांश रूप से देखा जा सकता है। उदाहरण: चक्षु के माध्यम से हम संसार को देखते हैं।

दृष्टि शब्द का पर्यायवाची क्या है?

दृष्टि का पर्यायवाची शब्द “दृग” और “दृष्टिकोण” हो सकता है। हालांकि, दृष्टि का उपयोग विशेष रूप से देखने की क्षमता या दृष्टिकोण के संदर्भ में भी होता है।

क्या आँख के सभी पर्यायवाची शब्द एक समान अर्थ रखते हैं?

नहीं, सभी शब्द एक समान अर्थ नहीं रखते हैं। इनका उपयोग संदर्भ और भावनाओं के अनुसार भिन्न हो सकता है। जैसे – “नयन” का उपयोग प्रेमपूर्ण भाव में होता है, जबकि “चक्षु” का उपयोग शास्त्रीय संदर्भ में किया जाता है।

UPSC और अन्य परीक्षाओं के लिए पर्यायवाची शब्द क्यों महत्वपूर्ण हैं?

UPSC, SSC, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पर्यायवाची शब्दों का ज्ञान भाषा और साहित्य से संबंधित प्रश्नों को हल करने में सहायक होता है। यह आपकी शब्दावली को मजबूत करता है और उत्तर लिखने की क्षमता को बढ़ाता है।

संबंधित आर्टिकल

मुनि का पर्यायवाची शब्दवाकिफ का पर्यायवाची शब्द
अंकुर का पर्यायवाची शब्दअनिष्ट का पर्यायवाची शब्द
असभ्य का पर्यायवाची शब्दआकुल का पर्यायवाची शब्द
आश्रय का पर्यायवाची शब्दआवश्यक का पर्यायवाची शब्द
उत्सव का पर्यायवाची शब्दउत्कृष्ट का पर्यायवाची शब्द
उपयुक्त का पर्यायवाची शब्दउग्र का पर्यायवाची शब्द
उल्लू का पर्यायवाची शब्दऊष्मा का पर्यायवाची शब्द
ओज का पर्यायवाची शब्दहनुमान का पर्यायवाची शब्द
कल्पवृक्ष का पर्यायवाची शब्दकृत्रिम का पर्यायवाची शब्द
कलंक का पर्यायवाची शब्दकिंचित का पर्यायवाची शब्द 
खंड का पर्यायवाची शब्दनिष्ठा का पर्यायवाची शब्द
जिह्वा का पर्यायवाची शब्द प्रथा का पर्यायवाची शब्द 
नियम का पर्यायवाची शब्दआँचल का पर्यायवाची शब्द 
डकैती का पर्यायवाची शब्दपाश का पर्यायवाची शब्द
खर का पर्यायवाची शब्दखोटा का पर्यायवाची शब्द
चंदन का पर्यायवाची शब्दखमध्य का पर्यायवाची शब्द
कर्तव्य का पर्यायवाची शब्दउपदेश का पर्यायवाची शब्द
जिह्वा का पर्यायवाची शब्दद्रौपदी का पर्यायवाची शब्द
नदी के पर्यायवाची शब्दहिमालय का पर्यायवाची शब्द 
कनक का पर्यायवाची क्या है?पथ का पर्यायवाची शब्द
कमल का पर्यायवाची शब्दघर का पर्यायवाची शब्द

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको आँख का पर्यायवाची शब्द (Aankh Ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*