MP Board 2024 : मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूलिंग बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 

1 minute read
mpsos admit card released

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूलिंग बोर्ड (MPSOS) की तरफ से 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेज़ के बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। MPSOS से पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स mpsos.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPSOS बोर्ड एग्जाम डेट्स एवं टाइमिंग 

मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूलिंग बोर्ड के द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित होंगी,वहीं दूसरी तरफ कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 28 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। 

MPSOS के द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे के बीच आयोजित की जाएँगी जबकि 10वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेंगी।  

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 

यहाँ MPSOS 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की विधि बताई जा रही है : 

  • सबसे पहले MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट  mpsos.nic.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर जाकर एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।  
  • अब Admit Card – RJN-ALC-DEC-2023 EXAM (New) पर क्लिक करें।  
  • अब एक नया पेज खुलेगा। इसमें अपना MPBSE द्वारा जारी किया गया रोल नंबर डालें।  
  • अब आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर आपका बोर्ड एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।  
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।  

सभी स्टेट बोर्ड 10th और 12th एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लीक करें।

आशा है कि आपको मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम 2024 के लिए हमारा यह एग्जाम अपडेट पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*