NEET UG Counselling 2024: जल्द शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी आवश्यकता

1 minute read
MCC NEET UG Counselling 2024

NEET UG Counselling 2024: सर्वोच्‍च न्‍यायालय में मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने नीट-यूजी 2024 की परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं कराने का फैसला दिया है। इस फैसले के बाद स्टूडेंट्स को जल्द ही नीट काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद हैं। हालांकि ‘मेडिकल काउंसलिंग कमेटी’ (MCC) की ओर से शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले सप्ताह से नीट यूजी काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है। इसलिए आपको बता दें कि काउंसलिंग के दौरान किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। 

कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

NEET UG परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं कैंडिडेट्स का एडमिशन NEET UG एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। यहाँ कैंडिडेट्स को MCC NEET UG Counselling 2024 के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है:- 

  • NTA द्वारा जारी हॉल टिकट
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • MCC द्वारा जारी अलॉटमेंट लेटर/ कॉल लेटर 
  • NTA द्वारा जारी नीट 2024 रिजल्ट/रैंक लेटर 
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ (आधार/पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)

स्टेट कोटा काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट 

यहाँ सभी स्टेट कोटा काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी दी जा रही है, जो कि इस प्रकार हैं:- 

  • आंध्र प्रदेश – ntruhs.ap.nic.in 
  • असम – dme.assam.gov.in
  • झारखंड – jceceb.jharkhand.gov.in 
  • केरल – cee.kerala.gov.in
  • कर्नाटक – kea.kar.nic.in 
  • अरुणाचल प्रदेश – apdhte.nic.in 
  • बिहार – bceceboard.bihar.gov.in 
  • चंडीगढ़ – gmch.gov.in 
  • गोवा – dte.goa.gov.in 
  • छत्तीसगढ़ – cgdme.in 
  • मिजोरम – mc.mizoram.gov.in 
  • नागालैंड – dtenagaland.org.in
  • ओडिशा – ojee.nic.in 
  • पंजाब – bfuhs.ac.in 
  • तमिलनाडु – tnmedicalselection.net 
  • त्रिपुरा – dme.tripura.gov.in
  • गुजरात – medadmgujarat.org 
  • हरियाणा – dmer.haryana.gov.in   
  • जम्मू और कश्मीर – jkbopee.gov.in
  • मध्य प्रदेश – dme.mponline.gov.in 
  • महाराष्ट्र – cetcell.mahacet.org 
  • मेघालय – meghealth.gov.in 
  • मणिपुर – manipurhealthdirectorate.mn.gov.in 

ध्यान दें कि NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया में तीन राउंड होंगे, उसके बाद एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। वहीं NEET UG काउंसलिंग 2024 शेड्यूल एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए MCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करने और अपना चयन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। वहीं कैंडिडेट्स तकनीकी सहायता के लिए एमसीसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 011-69227416, 69227419 पर संपर्क कर सकते हैं। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*