Mali Facts : माली देश से जुड़े 15+ रोचक तथ्य 

1 minute read

माली, पश्चिमी अफ्रीका का एक देश है जो अपनी समृद्ध इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह देश पूरी तरह से भूमि से घिरा हुआ है, यानी की इसकी कोई तटीय सीमा नहीं है। वहीं इस देश की सीमाएँ उत्तर में अल्जीरिया, पूर्व में नाइजर, दक्षिण में बुर्किना फ़ासो व कोटे-डी-आइवोर, दक्षिण-पश्चिम में गिनी और पश्चिम में सेनेगल और मारिजुआना देश से मिलती हैं। अब तक ये थे माली के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, अन्य Mali Facts in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Mali Facts in Hindi – माली से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Mali Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. माली देश को आधिकारिक तौर पर ‘माली गणराज्य’ (Republic of Mali) के नाम से जाना जाता है। 
  2. माली देश की राजधानी बमाको है।
  3. माली देश का कुल क्षेत्रफल 471,118 वर्ग मील है। 
  4. माली देश की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। 
  5. संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम डेटा के वर्ल्डोमीटर के अनुसार, 2024 के मध्य तक माली की अनुमानित जनसंख्या लगभग 24,478,595 थी 
  6. माली की करंसी पश्चिमी अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक है।
  7. माली का राष्ट्रीय पशु गिद्ध है। 
  8. माली की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। 
  9. 1898 में फ़्रांस ने माली को अपना उपनिवेश बना लिया था और उसका नाम फ्रेंच सूडान रख दिया था।  
  10. माली देश ने 22 सितम्बर 1960 को फ़्रांस से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी। 
  1. माली हर साल 22 सितंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
  2. माली में चार विश्व धरोहर स्थल स्थित है, जिनके नाम है टिम्बकतु, जेन्ने, दोगोन क्लीफ्स और अस्किया का मकबरा। 
  3. माली में स्थति जेने की ग्रैंड मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी मिट्टी की ईंटों से बनी संरचना है।
  4. क्षेत्रफल के अनुसार, माली अफ्रीका का 8वां सबसे बड़ा देश और दुनिया का 25वां सबसे बड़ा देश है। 
  5. माली का ध्वज तीन समान क्षैतिज पट्टियों से बना है, जिसमें सबसे ऊपर हरे रंग की पट्टी, बीच में पीले रंग की और सबसे नीचे लाल रंग की पट्टी है।
  6. अतीत में, विशेषकर 14वीं शताब्दी में माली, सबसे अमीर देशों में से एक था। 
  7. इतिहासकारों का मानना है कि, माली क्षेत्र में लगभग 50,000 ईसा पूर्व भी लोग निवास करते थे।
  8. माली, अफ्रीका के प्रमुख सोना उत्पादकों में से एक है। 
  9. माली में माली स्क्रीचिंग फ्रॉग और बाटा मार्श टॉड जैसे कुछ खास तरह के मेंढक पाए जाते हैं। यह मेंढक दुनिया में किसी और जगह नहीं पाए जाते। 
  10. माली में लगभग 200 मछली प्रजातियाँ हैं। कैपिटाइन मछली प्रजातियों में सबसे लोकप्रिय है।

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Mali Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*