लड़कियों की शिक्षा में मदद के लिए बिहार सरकार का बड़ा कदम, इंजीनियरिंग और मेडिकल में छात्राओं को मिलेगा आरक्षण 

1 minute read
ladkiyo ki shiksha mein madad ke liye bihar sarkar ka bada kadam engineering aur medical mein chatrao ko milega aarakshan

बिहार सरकार BTech और MBBS में छात्राओं को इसी सत्र से 33% आरक्षण देगी। सेंटर कोटे की सीटों को छोड़कर बिहार राज्य के MBBS और BDS की 1150 सीटों में से 380 सीटों पर छात्राओं को आरक्षण मिलेगा।

केवल सरकारी मेडिकल सीटों पर मिलेगा आरक्षण 

बिहार राज्य में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,050 सीटें हैं। लेकिन बिहार सरकार की इस आरक्षण स्कीम का लाभ केवल सरकारी कॉलेजों में ही मिलेगा। सेंटर कोटे से एनरोलमेंट की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद स्टेट कोटे की मेडिकल सीटों के लिए नामांकन शुरू होंगे।  

इंजीनियरिंग में भी मिलेगा छात्राओं को आरक्षण 

MBBS और BDS के अलावा बिहार सरकार छात्राओं को B.Tech कोर्स में भी छात्राओं को आरक्षण की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। बिहार राज्य की कुल 13,675 सीटों में से 4,500 सीटें छात्राओं की लिए आरक्षित की गईं हैं। मेडिकल की तरह ही इंजीनियरिंग में भी आरक्षण का लाभ केवल सरकारी कॉलेजों की सीटों पर ही मिलेगा।  

बिहार में इंजीनियरिंग की सीटों की संख्या में वृद्धि 

बिहार राज्य में इस सत्र के लिए इंजीनियरिंग कोर्स के लिए सीटों में बढ़ोतरी की गई है। BTech के कुल अलग अलग कोर्सेज में इस सत्र के लिए बिहार राज्य में कुल 2,810 सीटें बढ़ी हैं। बढ़ी हुई सीटों को मिलाकर बिहार राज्य में इंजीनियरिंग की कुल 13,675 सीटें हो गई हैं। बिहार राज्य में BTech कोर्स के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू हो  जाएगी।

इसी और अन्य प्रकार के  Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*