KYP कोर्स डिटेल्स: फुल फॉर्म, सिलेबस, पैटर्न, फीस, योग्यता, रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेट डाउनलोड प्रोसेस

2 minute read
KYP Course Details in Hindi

बिहार में 10वीं पास करने के बाद अक्सर यह सवाल आता है कि  “आगे क्या करें?” नौकरी के लिए अंग्रेज़ी कमज़ोर है, कंप्यूटर चलाना नहीं आता, और इंटरव्यू में खुद को कैसे पेश करें यह भी पता नहीं।  KYP, जिसका फुल फॉर्म कुशल युवा प्रोग्राम है, बिहार सरकार ने इन्ही तीन कमियों को पूरा करने के लिए शुरू करा है।

“7 निश्चय” में से एक: “आर्थिक हल, युवाओं को बल” के तहत आने आने वाले इस प्रोग्राम को बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन (BSDM) द्वारा चलाया जाता है।

इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नौकरी के लिए प्रैक्टिकली तैयार करना है।

KYP की स्ट्रेटेजी मुख्य रूप से 4 चीज़ों पर केंद्रित है:

  1. ट्रेनिंग कैपेसिटी बढ़ाना
  2. युवाओं तक पहुंच आसान बनाना
  3. ट्रेनिंग को प्रैक्टिकली रेलेवेंट रखना
  4. प्रोग्राम की क्वालिटी और परसेप्शन (धारणा) बेहतर बनाना।

इसके लिए ब्लॉक्स में स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स, सर्टिफाइड ट्रेनर्स, ई लर्निंग मोड और जिला स्तर पर काउंसलिंग सेंटर्स की व्यवस्था की गई है।

इस ब्लॉग में आप इस कोर्स के लिए आयु सीमा, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, KYP में कौन-कौन कोर्सेज होते हैं, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, सर्टिफिकेट डाउनलोड और वेरीफाई कैसे करते हैं यह सब जानेगें।

प्रोग्राम का नामकौशल युवा प्रोग्राम 
कंडक्टिंग बॉडीबिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन (BSDM)
आयु सीमाजनरल: 15-28 साल
OBC: 31
SC/ST: 33
PwD: 33
योग्यता10वीं पास
कुल कोर्स3 (BS-CLS, BS-CIT, BS-CSS)
कुल अवधि240 घंटे
कोर्स फीसफ्री
सिक्योरिटी अमाउंटएडमिशन के समय INR 1000 (रिफंडेबल)
ट्रेनिंग का तरीकाई-लर्निंग (क्रमबद्ध)
परीक्षाहर महीने के आखिरी हफ्ते

KYP क्या है और इस के अंतर्गत कौनसे कोर्स आते हैं?

KYP के अंतर्गत तीन कोर्स आते हैं: BS-CLS, BS-CIT और BS-CSS। हर कोर्स एक अलग स्किल पर फोकस्ड है:

  1. BS-CLS: आपकी हिंदी और अंग्रेज़ी कम्युनिकेशन सुधारता है
  2. BS-CIT: आपको कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रैक्टिकल ज्ञान देता है
  3. BS-CSS: आपको वर्कप्लेस के लिए mentally और professionally तैयार करता है

तीनों कोर्स को मिलाकर कुल 240 घंटे की ट्रेनिंग होती है और यह ट्रेनिंग ई-लर्निंग मोड में दी जाती है। तीनों कोर्स पास करके ही आपको सर्टिफिकेट मिलता है। ऑफिशियल सोर्स पर साफ़ तौर पर यह मेंशन नहीं है कि सिर्फ एक कोर्स किया जा सकता है या नहीं लेकिन जो भी जानकारी उपलब्ध है उसमें तीनों कोर्स को एक साथ करने की बात की गई है।

इस कोर्स की कुछ खास बातें यह हैं कि ट्रेनिंग सीक्वेंशियल होती है यानि आप एक मॉडयूल पूरा किए बिना अगले पर नहीं जा सकते हैं। KYP कोर्स में हर स्टूडेंट की प्रोग्रेस वेब पोर्टल पर मॉनिटर होती है और सभी ट्रेनर्स सर्टिफाइड होते हैं।


कोर्स पूरा होने पर ऑनलाइन असेसमेंट और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया इंटीग्रेटेड है। इसका मतलब है कि कोर्स पूरा होने पर एग्जाम और सर्टिफिकेट एक ही पोर्टल पर होते हैं, सर्टिफिकेट के लिए अलग से कहीं अप्लाई नहीं करना पड़ता।

यह प्रोग्राम 15 से 28 साल के उन सभी युवाओं के लिए जो कम से कम 10वीं पास हो। इस कोर्स का एक फायदा यह है कि आप चाहे आगे पढ़ रहे हो या पढ़ाई कर चुके हो दोनों अप्लाई कर सकते हो। इसके अलावा आरक्षण श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलती है।

कौशल युवा प्रोग्राम के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

KYP के लिए कम से कम 10वीं पास होना ज़रूरी है। चाहे आप अभी आगे पढ़ रहे हों या पढ़ाई पूरी कर चुके हों, दोनों ही इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्र सीमा अलग-अलग वर्गों के लिए अलग है:

वर्गआयु सीमा
जनरल15 – 28 साल
OBC15 – 31 साल
SC/ST15 – 33 साल
PwD (दिव्यांग)15 – 33 साल

KYP कोर्स की फीस कितनी है?

KYP में आपको कोई कोर्स फीस नहीं देनी होती है, यह ट्रेनिंग बिल्कुल निशुल्क है।

एडमिशन के समय INR 1000 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है। यह 1000 रूपये आपके बैंक अकाउंट में वापस आ जाते हैं बशर्ते आप ट्रेनिंग पूरी करके पास हो जाएँ। पास होने की तारीख से एक महीने के अंदर यह राशि सीधे आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है।

लेकिन अगर आप बीच में कोर्स छोड़ देते हैं या तीन बार एग्जाम देने के बाद भी पास नहीं हो पाते तो यह राशि वापस नहीं मिलती है।

KYP कोर्स का सिलेबस और अवधि

KYP के अंतर्गत आने वाले तीनो कोर्स (BS-CLS, BS-CIT और BS-CSS) की अवधि और विषय अलग-अलग हैं:

कोर्सविषयअवधि
BS-CLSकम्युनिकेशन स्किल्स (हिंदी व इंग्लिश)80 घंटे
BS-CITIT/कंप्यूटर लिटरेसी120 घंटे
BS-CSSलाइफ स्किल्स एंड सॉफ्ट स्किल्स40 घंटे

BS-CLS का सिलेबस

BS-CLS (Bihar State Certificate in Language Skills) कोर्स आपकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कम्युनिकेशन को सुधारता है। इसमें बोलना, सुनना, समझना, पढ़ना और लिखना कवर होता है। साथ में vocabulary, grammar, pronunciation, fluency, voice modulation और body language भी शामिल हैं।

इस कोर्स में कुल 20 मॉड्यूल्स हैं:

Home, Surroundings and RoutineGetting Ready for Work
GreetingsTelephonic Conversation
Friends, Family and RelativesSharing Thoughts with Others
FoodUsing References like Dictionary and Thesaurus
Health and HygieneCommunication in Cyber World
Telling Time and Giving DirectionsInterview Techniques
NewsMeetings at Workplace
Making EnquiriesWorkplace Ethics
Communicating at Common Public PlacesCustomer Service
Helping and Offering ServicesSafety

BS-CIT का सिलेबस

BS-CIT (Bihar State Certificate in Information Technology) कोर्स आपको कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रैक्टिकल ज्ञान देता है। इस कोर्स का सिलेबस CCCS, NETS, NDLS जैसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड से मैप्ड है। 

इस कोर्स में Windows 10, इंटरनेट ब्राउज़र, MS Word 365, MS Excel 365, MS PowerPoint 365, MS Access 365, MS Outlook 365, गूगल ऐप्स, ओपन ऑफिस राइटर, Open Office Calc और ओपन ऑफिस इम्प्रेस IT टूल्स सिखाए जाते हैं।

कंप्यूटर बेसिक्स
कंप्यूटर का परिचयकीबोर्ड से टाइपिंग
कंप्यूटर के उपयोगइनपुट, प्रोसेस और आउटपुट को समझना
माउस का सही इस्तेमालकंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows 10)
ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचयडेस्कटॉप पर्सनलाइज़ करना
बेसिक ऑपरेशनडेस्कटॉप बैकग्राउंड बदलना
कंप्यूटर कैसे शुरू करेंस्क्रीन सेवर लगाना
लैपटॉप को लॉगऑफ और हाइबरनेट कैसे करेंथीम्स अप्लाई करना
हेडसेट कैसे कनेक्ट करेंफाइल और फोल्डर मैनेजमेंट
कंप्यूटर से इंटरेक्ट करना सीखनाएप्लीकेशन इस्तेमाल करना (MS Paint, Notepad, WordPad, Windows Media Player, Calculator, Sticky Notes, Windows Games आदि)
21वीं सदी के रोज़मर्रा के डिजिटल स्किल्स
Paytm से कैशलेस लेनदेन करनाGoogle Maps और GPS का इस्तेमाल
नेट बैंकिंग अकाउंट खोलनाऑनलाइन शॉपिंग (Flipkart, OLX)
क्रेडिट/डेबिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंगQR कोड स्कैन करना
ईमेल अकाउंट बनाना और मैनेज करनाGST रेट फाइंडर
ऑनलाइन बिल पेमेंट (टेलीफोन, बिजली, मोबाइल रिचार्ज)इनकम टैक्स ऑनलाइन पेमेंट
साइबर बुलिंग से बचावऑनलाइन लर्निंग (Udemy, Webinar)
ऑनलाइन नौकरी खोजना (Naukri.com)फाइल्स कंप्रेस/डिकम्प्रेस करना
ऑनलाइन टिकट बुकिंग (ट्रेन, फ्लाइट, मूवी)कंप्यूटर को वायरस से प्रोटेक्ट करना
21वीं सदी के नागरिक स्किल्स
जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदनDigiLocker में सर्टिफिकेट स्टोर करना
जाति, आय, अधिवास प्रमाण पत्र ऑनलाइनGoogle Drive में फाइल्स स्टोर करना
लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदनFIR ऑनलाइन दर्ज करना
पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस ट्रैक करनाMGNREGA रजिस्ट्रेशन
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन आवेदनप्रोविडेंट फंड ऑनलाइन चेक करना
PAN कार्ड ऑनलाइन आवेदनकंज्यूमर फोरम में शिकायत करना
राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदनविवाह प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन
21वीं सदी के पढ़ाई के स्किल्स
Google, Wikipedia से जानकारी खोजनाMOOCs में ज्वाइन करना
YouTube पर एजुकेशनल वीडियो देखनाGoogle Forms से सर्वे/पोल करना
NCERT eBooks डाउनलोड करनाPlagiarism चेकर का इस्तेमाल
Google Docs, Google Keep, Google Calendar का इस्तेमालगूगल स्कॉलर से रिसर्च पेपर एक्सेस करना
TED Talks, Coursera, edX, Khan Academy, NPTEL पर ऑनलाइन लर्निंगCodecademy पर कोडिंग सीखना
21वीं सदी के ऑफिस स्किल्स
लेटर, नोटिस, रिज्यूमे, ब्रोशर, न्यूज़लेटर, पोस्टर बनानामीटिंग मिनट्स, एजेंडा, एड्रेस बुक तैयार करना
विजिटिंग कार्ड, लेटरहेड, ग्रीटिंग कार्ड डिज़ाइन करनाट्रेनिंग और बिज़नेस प्रेज़ेंटेशन बनाना
रजिस्ट्रेशन फॉर्म, इनविटेशन लेटर, एनवेलप बनानाडिजिटल फोटो एल्बम, प्रोडक्ट कैटेलॉग, पर्सनल पोर्टफोलियो बनाना
बजट शीट, लोन कैलकुलेटर, टाइमशीट बनानामेल मर्ज का इस्तेमाल
वर्ड प्रोसेसिंग (MS Word 365 / Google Docs)
बेसिक ऑपरेशनशेप, स्मार्टआर्ट, पिक्चर्स और टेबल्स के साथ काम करना
डॉक्यूमेंट बनाना और एडिट करनाहेडर और फुटर लगाना
डॉक्यूमेंट फॉर्मेट करनाडॉक्यूमेंट लिंकिंग और एम्बेडिंग
डॉक्यूमेंट को बेहतर बनानाप्रिव्यू और प्रिंट करना
पेज सेटअप करनाएडवांस्ड वर्ड प्रोसेसिंग (PDF एडिटिंग, ट्रैक चैंजेस, डिजिटल सिग्नेचर, मेल मर्ज, टेबल ऑफ़ कंटेंट्स)
स्प्रेडशीट (MS Excel 365 / Google Sheets)
वर्कबुक बनाना और एडिट करनाफॉर्मूला और फंक्शन इस्तेमाल करना
वर्कशीट organize और फॉर्मेट करनावर्कशीट प्रिव्यू और प्रिंट करना
डेटा एनालिसिस और मैनेजमेंटएडवांस्ड स्प्रेडशीट (Pivot Tables, Charts, Conditional Formatting, Data Validation, Sort and Filter)
प्रेज़ेंटेशन ग्राफिक्स (MS PowerPoint 365 / Google Slides)
प्रेज़ेंटेशन बनाना और एडिट करनाप्रेज़ेंटेशन देना
प्रेज़ेंटेशन डिज़ाइन करना और बेहतर बनानाएडवांस्ड प्रेज़ेंटेशन (वीडियो बनाना, टेम्पलेट्स, स्लाइड मास्टर)
पर्सनल इन्फॉर्मेशन मैनेजर (MS Outlook 365 / Gmail)
नया ईमेल अकाउंट सेट करनामीटिंग शेड्यूल करना
ईमेल भेजना, प्राप्त करना, रिप्लाई और फॉरवर्ड करनाकॉन्टेक्ट्स और अपॉइंटमेंट्स बनाना
ईमेल में सिग्नेचर लगाना
साइबर सिक्योरिटी स्किल्स
मज़बूत पासवर्ड मैनेज करनासाइबर बुलिंग, ऑनलाइन हैरेसमेंट और IT Act 2000 की जानकारी
ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षित करनापब्लिक Wi-Fi पर सुरक्षित रहना
एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमालआधार कार्ड डेटा सुरक्षित करना
सोशल मीडिया प्राइवेसी सेटिंग्सफ्रॉड कॉल्स और ऑनलाइन स्कैम से बचाव
WhatsApp, Facebook सिक्योरिटीमोबाइल चोरी होने पर क्या करें
बेसिक IT अवेयरनेस
बूटिंग, डेटा, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर की जानकारीबाइनरी सिस्टम, इनपुट/आउटपुट डिवाइस
इंटरनेट, WWW, ब्राउज़र, URL, ईमेल, इंस्टेंट मेसेजिंगस्टोरेज डिवाइस (हार्ड डिस्क, SSD, ऑप्टिकल डिस्क)
ई-कॉमर्स और इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स सिक्योरिटीनेटवर्क टाइप और टोपोलॉजी
सोशल नेटवर्किंग, डोमेन नेम, ISPकंप्यूटर एथिक्स, एर्गोनॉमिक्स और नेटिकेट्स
फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल, वेब बेस्ड एप्लीकेशन

BS-CSS का सिलेबस

BS-CSS (Bihar State Certificate in Soft Skills) कोर्स आपको वर्कप्लेस के लिए प्रैक्टिकली तैयार करता है जैसे – खुद को समझना, दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाना और पर्सनल एवं प्रोफेशनल दोनों स्तरों पर बेहतर बनाना।

सेल्फ अवेयरनेस और सेल्फ मैनेजमेंटखुद को समझना, खुद के प्रति, दूसरों के प्रति और प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना। अपनी ताकत और कमज़ोरियाँ पहचानना और खुद को असर्टिव तरीके से पेश करना।
इंटरपर्सनल स्किल्सदूसरों को समझना, वर्कप्लेस में अच्छे संबंध बनाना और टीम के साथ काम करना।
प्रेज़ेंटेशन स्किल्सखुद को, अपने आइडियाज और काम को आत्मविश्वास के साथ पेश करना।
टाइम मैनेजमेंटशेड्यूल और प्लेन्स बनाना, अपने और दूसरों के समय की कद्र करना।
गोल सेटिंग और निर्णय लेनाव्यक्तिगत लक्ष्य तय करना, पहल करना और सही निर्णय लेना।
फ्लेक्सिबल रहनाबदलाव और चुनौतियों को सकारात्मक नज़रिए से अपनाना।
वर्कप्लेस एथिक्सवर्कप्लेस पर ज़िम्मेदार और नैतिक व्यवहार करना, सांस्कृतिक और लैंगिक विविधता का सम्मान करना।
कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंटविवादों का विश्लेषण करना और उन्हें सुलझाना, समझौता करना और सहयोग बढ़ाना।
पॉज़िटिव हेल्थ (स्ट्रेस मैनेजमेंट)व्यक्तिगत, प्रोफेशनल और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखना और स्ट्रेस को मैनेज करना।
कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंटसेवा भाव को अपनाना, ग्राहकों के प्रति संवेदनशील रहना और एम्पथी के साथ सेवा देना।

KYP के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

KYP में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • स्टेप 1: ऑफिशियल पोर्टल skillmissionbihar.org पर जाएँ।
  • स्टेप 2: होमपेज पर “बिहार कुशल प्रोग्राम” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: “रजिस्ट्रेशन” बटन पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • स्टेप 4: अपनी पर्सनल इन्फॉर्मेशन भरें और सबमिट करें।
  • स्टेप 5: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके कन्फर्म करें।
  • स्टेप 6: कन्फर्मेशन के बाद एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड करें या प्रिंट निकालें। यही एक्नॉलेजमेंट आपका रजिस्ट्रेशन प्रूफ है, इसे संभालकर रखें।
  • स्टेप 7: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के 60 दिनों के अंदर अपने जिले के District Registration cum Counselling Centre (DRCC) में जाएँ। साथ में ज़रूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएँ, वहाँ आपके डाक्यूमेंट्स वेरीफाई होंगे और आधार डिटेल्स चेक होंगी।
  • स्टेप 8: DRCC से अप्रूवल मिलने के बाद आप अपने नज़दीकी SDC में एडमिशन ले सकते हैं।

KYP का एग्जाम कैसे होता है?

KYP का फाइनल एग्जाम हर महीने के आखिरी हफ्ते में होता है। एग्जाम देने के लिए आपका बैच उसी महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में कम्पलीट होना ज़रूरी है।

एग्जाम शेड्यूल

इवेंटकब होता है
फाइनल एग्ज़ामहर महीने का आखिरी हफ्ता
कटऑफ डेटहर महीने का तीसरा हफ्ता
योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट (SDC लॉगिन में)हर महीने का तीसरा हफ्ता
फ्रेश बैच का एग्ज़ामहर महीने का पहला या दूसरा हफ्ता
री-एग्ज़ाम 1 और री-एग्ज़ाम 2हर महीने का आखिरी हफ्ता

एग्ज़ाम के स्लॉट

स्लॉटसमय
स्लॉट 1सुबह 8:00 से 10:00 बजे
स्लॉट 2सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे
स्लॉट 3दोपहर 1:00 से 3:00 बजे
स्लॉट 4दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे

एग्ज़ाम की अवधि

कोर्सएग्ज़ाम की अवधिकम्पल्शन टाइम
BS-CIT60 मिनट30 मिनट
BS-CLS40 मिनट20 मिनट
BS-CSS20 मिनट10 मिनट

कम्पल्शन टाइम का मतलब है कि इस समय से पहले आप एग्ज़ाम सबमिट नहीं कर सकते।

KYP का सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा और डाउनलोड कैसे करें?

कोर्स पूरा होने और एग्ज़ाम पास करने के बाद आप अपना KYP सर्टिफिकेट ऑफिशियल वेबसाइट से खुद डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • स्टेप 1: BSDM की ऑफिशियल वेबसाइट skillmissionbihar.org पर जाएँ।
  • स्टेप 2: होमपेज पर “बिहार कुशल युवा प्रोग्राम” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: “सर्टिफिकेट डाउनलोड” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी डिटेल्स भरें।
  • स्टेप 5: सबमिट करने के बाद आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर आ जाएगा, डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

KYP सर्टिफिकेट वेरीफाई कैसे करें?

अगर आप अपना सर्टिफिकेट वेरीफाई करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर “Certificate Verification” ऑप्शन पर जाएँ और अपना सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन नंबर और सेंटर कोड डालें।

KYP सर्टिफिकेट वेरीफाई करने के लिए ऑफिशियल डायरेक्ट लिंक

FAQs

KYP में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

KYP में पास होने के लिए कुल मिलाकर 60 अंक लाने ज़रूरी हैं। अंक दो हिस्सों में बँटे हैं इंटरनल मार्क्स जो 80 अंक के होते हैं और फाइनल एग्ज़ाम जो 20 अंक का होता है। इंटरनल मार्क्स में पास होने के लिए कम से कम 44 अंक लाने ज़रूरी हैं, जिसमें क्लासरूम के 8 और लैब के 36 अंक शामिल हैं। साथ ही तीनों कोर्स में 80% लर्निंग और अटेंडेंस भी ज़रूरी है। फाइनल एग्ज़ाम में कम से कम 8 अंक लाना अनिवार्य है। अगर आप तीन बार एग्ज़ाम देने के बाद भी पास नहीं हो पाते तो रिज़ल्ट फेल माना जाएगा और सिक्योरिटी डिपॉजिट के 1000 रूपये भी वापस नहीं मिलेंगे।

KYP में कितना पैसा मिलता है?

KYP खुद कोई पैसे नहीं देता। लेकिन 20 से 25 साल के वे युवा जो स्वयं सहायता भत्ते के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनके लिए KYP करना अनिवार्य है। इस भत्ते के 5 महीने का पैसा यानी 5000 रुपए KYP का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद मिलता है। अप्लाई करने के लिए www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। साथ ही KYP का 1000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी पास होने पर वापस मिल जाती है।

KYP कोर्स कितने महीने का होता है?

KYP का पूरा कोर्स 240 घंटे का है। कितने महीने लगेंगे यह आपके SDC के रोज़ के शेड्यूल पर निर्भर करता है, आमतौर पर 2 से 3 महीने में पूरा हो जाता है।

KYP में क्या सिखाया जाता है?

KYP में तीन चीज़ें सिखाई जाती हैं – हिंदी और अंग्रेज़ी में कम्युनिकेशन, कंप्यूटर का प्रैक्टिकल ज्ञान और वर्कप्लेस के लिए ज़रूरी सॉफ्ट स्किल्स।

KYP करने के फायदे क्या हैं?

इस कोर्स के बाद आपकी अंग्रेज़ी कम्युनिकेशन बेहतर होती है, कंप्यूटर चलाना आता है और वर्कप्लेस पर खुद को सही तरीके से पेश करना आता है। साथ ही बिहार सरकार का ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी मिलता है जो रेज़्यूमे में वैल्यू ऐड करता है। इस कोर्स को फ्री में कर सकते हैं, 1000 रूपये का सिक्योरिटी डिपॉज़िट बाद में वापस हो जाता है। इसके अलावा इस कोर्स को पास करने के बाद आप स्वयं सहायता भत्ते के लिए अप्लाई कर सकते हो।

KYP के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

रजिस्ट्रेशन हर जिले में स्थापित पंजीयन-सह-परामर्श केन्द्र (DRCC) के माध्यम से होता है। इसकी सूचना BSDM के ऑफिशियल पोर्टल पर दी जाती है।

क्या KYP में प्लेसमेंट अनिवार्य है?

नहीं, KYP में प्लेसमेंट अनिवार्य नहीं है। SDC संचालकों की ज़िम्मेदारी सिर्फ ट्रेनिंग देना है, प्लेसमेंट दिलाना नहीं।

Related Reads:

DCA कोर्स डिटेल्स12वीं के बाद किस सरकारी नौकरी की तैयारी करें?
12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट क्या करें?10वीं के बाद कौनसा कोर्स करें?

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको KYP कोर्स से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही किसी भी कोर्स की जानकारी के लिए Leverage Edu से जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*