क्या सिकंदर मुसलमान था? जानिए सिकंदर किस धर्म का पालन करता था  

1 minute read
क्या सिकंदर मुसलमान था?

सिकंदर (जिसे अलेक्जेंडर भी कहा जाता था) का जन्म 20 जुलाई 356 ईसा पूर्व में “पेला” में हुआ था, जो की प्राचीन नेपोलियन की राजधानी थी। अलेक्जेंडर फिलिप द्वितीय का पुत्र था, जो मेक्डोनिया और ओलम्पिया के राजा थे और इसके पडोसी राज्य एपिरुस की राजकुमारी ओलिम्पिया उनकी माँ थी। एलेक्जेंडर की एक बहन भी थी। यहाँ क्या सिकंदर मुसलमान था? इस बारे में बताया जा रहा है।  

यह भी पढ़ें : सिकंदर भारत कब आया था? 

क्या सिकंदर मुसलमान था?

सिकंदर मुस्लिम नहीं था। वह प्राचीन यूनानी धार्मिक मान्यताओं का पालन करता था। उसके गुरु का नाम अरस्तु था जिन्होंने उसे शास्त्रों की शिक्षा प्रदान की थी। 

सिकंदर से जुड़े रोचक तथ्य 

यहाँ सिकंदर से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • सिकंदर अपने घर का पहला लड़का था। इसलिए उसे यूनान का उत्तराधिकारी चुना गया।  
  • सिकंदर की मां उसके पिता की चौथी पत्नी थी। 
  • सिकंदर ने अपने एक सौतेले भाई को छोड़कर अपने सारे सौतेले भाइयों को मौत के घात उतार दिया था क्योंकि वह उसके शासक बनने की राह में आ रहे थे। 
  • सिकंदर का कोई वारिस नहीं था। उसके मरने के बाद उसके राज्य को उसके सामंतों ने आपस में बाँट लिया था। 
  • सिकंदर की मृत्यु मात्र 32 वर्ष की आयु में हो गई थी। 

प्राचीन ग्रीक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

यहाँ प्राचीन ग्रीक (यूनानी) धर्म के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं : 

  • प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। 
  • यूरोप में ईसाई धर्म के प्रसार प्रचार के बाद यह धर्म धीरे धीरे विलुप्त हो गया।  
  • इस धर्म के कई देवताओं के सम्तुल्य देवता प्राचीन रोमन धर्म में मिलते हैं और कुछ हिन्दू धर्म में भी।
  • प्राचीन ग्रीक धर्म को मानने वाले अपने देवी देवताओं की बहुत सुंदर सुंदर मूर्तियां बनाते थे।  
  • यूनानी पुरुष देवताओं के सम्मान में ओलम्पिक खेल हर साल आयोजित करते थे। वो मानते थे कि उनके देवतागण ओलम्पिक पर्वत पर रहते हैं। बारह प्रमुख ओलम्पियन देवतागण थे। 
  •  हीरा, ऐफ़्रोडाइटी, अथीना, आर्टेमिस, डिमीटर, हेस्टिया, पर्सिफ़ोनी, आदि कुछ प्रमुख प्राचीन ग्रीक धर्म की देवियों के नाम हैं। 
  • ज़्यूस (देवराज), डायोनाइसस, अपोलो, ईरोस, एरीस, हरमीस, हेडीस, क्रोनोस, हैफ़ीस्टस, पोसाइडन आदि कुछ प्रमुख प्राचीन यूनानी (ग्रीक) के धार्मिक देवताओं के नाम हैं। 

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में क्या सिकंदर मुसलमान था? इस बारे में पता चल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*