खतरा का पर्यायवाची शब्द | Khatra ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए खतरा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
khatra ka paryayvachi shabd

खतरा के पर्यायवाची शब्द, जोखिम,डर,भय,खौफ,संकट और मुश्किल होते हैं। यहां हम खतरा के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,खतरा के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ख वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

खतरा का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां खतरा के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. जोखिम
  2. डर
  3. भय
  4. खौफ
  5. संकट
  6. मुश्किल

यह भी पढ़ें :

खतरा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

खतरा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. बुरी तरह से प्यासा होने के कारण हिरण को शेर की गुफा के पास वाले तालाब से पानी पीने का जोखिम उठाना पड़ा।  
  2. शूरवीरों को किसी वस्तु का भय नहीं होता है।  
  3. सांप के डर से चिड़ियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।  
  4. भूकंप आने के दिनों बाद तक भी लोगों के मन में उसका खौफ बना हुआ था।  
  5. भगवान अपने भक्त को हर संकट से उबार लेते हैं।  

ख से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ख से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. खाना : भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन
  2. खग : पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
  3. खंभा : स्तूप, स्तम्भ, खंभ
  4. खंड: अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा
  5. खल: दुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*