KPSC KAS Exam Date 2024: 21 जुलाई को होगा प्रीलिम्स एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1 minute read
KPSC KAS Exam Date 2024

KAS Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 21 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। KPSC KAS एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 मार्च को शुरू गई थी जो 15 अप्रैल तक चली थी। इस एग्जाम के रिजल्ट के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। KPSC KAS की फुलफॉर्म कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन – कर्नाटक एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस होती है।

KAS Exam Date 2024

इस एग्जाम का ब्यौरा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
KPSC KAS के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू4 मार्च 2024
KPSC KAS के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट15 अप्रैल 2024
KPSC KAS एडमिट कार्डएग्जाम से एक सप्ताह पहले
KAS Exam Date 2024 (प्रीलिम्स)21 जुलाई
KPSC KAS एग्जाम रिजल्टसूचित किया जाएगा

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (2 June) : स्कूल असेंबली के लिए 2 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

KPSC KAS एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

KPSC KAS एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट kpsc.kar.nic.in विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर अपनी KPSC यूजर ID और पासवर्ड भरके लॉगिन करें।
  • अब एडमिट कार्ड सेक्शन खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका KPSC KAS एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

KPSC KAS प्रीलिम्स के लिए सिलेबस

KPSC KAS प्रीलिम्स के लिए सिलेबस नीचे दिया गया है-

पेपर्ससब्जेक्ट्स
पेपर I-जनरल स्टडीज़
-ह्यूमैनिटीज
पेपर-II-जनरल स्टडीज़
-जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी
-जनरल मेन्टल एबिलिटी

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (1 June) : स्कूल असेंबली के लिए 1 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

KPSC KAS प्रीलिम्स के लिए एग्जाम पैटर्न

KPSC KAS प्रीलिम्स के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

  • प्रीलिम्स में 2 एग्जाम होंगे।
  • यह पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
  • पेपर 1 और 2 में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होंगे।
  • हर सही उत्तर के लिए 2 मार्क्स दिए जाएंगे और हर गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
  • दोनों पेपर 200-200 मार्क्स के होंगे।

KPSC KAS प्रीलिम्स पेपर 1

प्रीलिम्स पेपर 1टोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्सएग्जाम ड्यूरेशननेगेटिव मार्किंग
जनरल स्टडीज़40802 घंटे0.25 मार्क्स हर गलत उत्तर के लिए
ह्यूमैनिटीज60120

KPSC KAS प्रीलिम्स पेपर 2

प्रीलिम्स पेपर 2टोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्सएग्जाम ड्यूरेशननेगेटिव मार्किंग
जनरल स्टडीज़40802 घंटे0.25 मार्क्स हर गलत उत्तर के लिए
साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी3060
जनरल मेन्टल एबिलिटी3060

उम्मीद है कि KAS Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*