JNVST Class 6 Admission 2025 : नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें जरूरी डिटेल्स  

1 minute read
JNVST Class 6 Admission 2025

JNVST Class 6 Admission 2025 : नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 17 जुलाई 2024 को आधिकारिक तौर पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 16 सितंबर 2024 है। 

ONLINE APPLICATION FOR ADMISSION TO CLASS VI (2025-26)

JNVST Class 6 Admission 2025 : जेएनवीएसटी 2025 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

जेएनवीएसटी 2025 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में यहाँ बताया गया है : 

1. छात्र की स्कैन की गई पासपोर्ट साइज फोटो। 

2. कैटेगरी सर्टिफिकेट (एससी/एसटी/ओबीसी), यदि लागू हो।

3. निवास प्रमाण पत्र  

4. विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

5. चालू शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 5 की अंतिम परीक्षा में बैठने का प्रमाण।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 17 जुलाई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

JNVST Class 6 Admission 2025 : ऐसे करें JNV कक्षा 6 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन?

JNV में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं। 
  • फिर कक्षा 6 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी डिटेल दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें। 
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines (17 July) : स्कूल असेंबली के लिए 17 जुलाई की मुख्य समाचार सुर्खियां

JNVST Class 6 Admission 2025 : नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए योग्यता

जिले की 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष सीटें ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए हैं। भारत सरकार के नियमों के अनुसार ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग आरक्षण लागू होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल नोटिफिकेशऩ देखें।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*