KEAM 2023 : जानें क्या है KEAM 2023 की एग्जाम डेट, टाइमिंग और कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1 minute read
jane kya hai KEAM 2023 ki exam date timing aur kaise karein admit card download

भारत में मैथ्स के साथ साइंस स्ट्रीम से मैथ्स विषय से 12वीं करने वाले लगभग हर स्टूडेंट का सपना होता है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करे।  इंजीनियरिंग में अच्छे कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए भारत में बहुत से रेप्युटेटेड एग्ज़ाम्स कराए जाते हैं।  ऐसा ही एक इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम KEAM भी है।  यहाँ KEAM एग्जाम 2023 की एग्जाम डेट, टाइमिंग और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बारे में बताया जा रहा है।  

KEAM एग्जाम क्या है? 

KEAM एग्जाम केरल  राज्य के द्वारा आयोजित कराया जाने वाला एक इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम होता है।  इसकी फुल फॉर्म केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल होती है।  इसे केरल सरकार के अंतर्गत काम करने वाले ऑफिस ऑफ़ कमिश्नर एंट्रेंस एग्जाम  द्वारा मॉनिटर किया जाता है।  

KEAM Exam Date 2023 : इस तारीख को होगा KEAM 2023 का एग्जाम 

KEAM 2023 का एग्जाम 17 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा।  इसका  एडमिट कार्ड इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10 मई से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।  कैंडिडेट्स 17 मई तक KEAM की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

KEAM Exam Date 2023 : यह है KEAM 2023 की एग्जाम टाइमिंग 

KEAM 2023 की एग्जाम टाइमिंग इस प्रकार है : 

पेपर सब्जेक्ट टाइमिंग 
फिजिक्स 10 AM – 12 : 30 PM 
केमिस्ट्री 2 : 30 PM – 5 : 00 PM 

KEAM Admit Card 2023 : जाने कैसे करें KEAM एडमिट कार्ड डाउनलोड 

यहाँ KEAM Admit Card 2023 को डाउनलोड करने के बारे में बताया जा रहा है ; 

  • स्टेप 1 : सबसे पहले KEAM की ऑफिशियल वेबसाइट https://cee.kerala.gov.in/main.php पर जाएं।  
  • स्टेप 2 : अब KEAM एग्जाम हॉल टिकट के लिंक पर क्लिक 
  • स्टेप 3 : अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरें।  
  • स्टेप 4 : प्रिंट एडमिट कार्ड के बटन पर क्लिक करें।  
  • स्टेप  5 : अब एडमिट कार्ड आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले होने लगेगा।  
  • स्टेप 6 : अब एडमिट कार्ड को कम्प्यूटर में डाउनलोड करके सेव कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*