Iran Facts : ईरान से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Iran Facts in Hindi (1)

ईरान पश्चिमी एशिया में स्थित एक देश है, जिसे पर्शिया के नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है। ईरान की सीमाएं उत्तर में कैस्पियन सागर और दक्षिण में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से मिलती है। यह देश साहित्य, संगीत, कला और वास्तुकला में भी अग्रणी रहा है। फारसी भाषा यहाँ की आधिकारिक भाषा है, जिसे दुनियाभर में एक महान साहित्यिक भाषा के रूप में जाना जाता है। ईरान की प्रमुख पहचान में उसका पेट्रोलियम और गैस का विशाल भंडार भी शामिल है, जिसके चलते यह दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक है। ईरान के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Iran Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।   

Iran Facts in Hindi – ईरान से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान से जुड़े रोचक तथ्य (Iran Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. ईरान विश्व का एकमात्र देश है जो ईरानी सौर कैलेंडर का उपयोग करता है।
  2. ईरान में सप्ताहांत गुरुवार और शुक्रवार को होता है। 
  3. ईरान जीवाश्म ईंधन के विशाल भंडार के लिए जाना जाता है। रूस के बाद दुनिया में इसका दूसरा सबसे बड़ा प्रमाणित गैस भंडार है और प्राकृतिक गैस उत्पादन में यह दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
  4. ईरान में एशिया में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या तीसरी सबसे अधिक है। 
  5. ईरान का आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ ईरान (Republic of Iran) है। 
  6. ईरान के राजधानी तेहरान (Tehran) है। 
  7. ईरान की आधिकारिक भाषा फारसी (Farsi) है। 
  8. फ़ारसी बिल्ली की नस्ल (Persian Cat Breed) ईरान में उत्पन्न हुई थी।
  9. ईरान की सबसे ऊंची चोटी माउंट दमावंद एशिया का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है। इसकी ऊंचाई 5,609.2 मीटर है। 
  1. ईरान की सीमा दस देशों से लगती है – अर्मेनिया, अज़रबैजान, तुर्कमेनिस्तान, अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, इराक और तुर्की। 
  2. ईरान की करंसी रियाल (Rial) है। 
  3. ईरान के मुख्य माउंटेन रेंज एल्बुर्ज (Elburz) और ज़ाग्रोस (Zagros) है। 
  4. ईरान में बहने वाली मुख्य नदियां करुण (Karun), करकेह (Karkeh) और ज़ायंदे (Zayandeh) है। 
  5. ईरान जिसे पहले Persia (पर्शिया) के नाम से जाना जाता था। 
  6. ईरान दुनिया के सबसे पुराने देशों में से एक है। 
  7. 1979 में ईरान एक इस्लामी गणराज्य बन गया। 
  8. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार ईरान का एरिया 636,372 वर्ग मील (1,648,105 वर्ग किलोमीटर) है। 
  9. वर्तमान ईरानी ध्वज 1980 में अपनाया गया था और इसमें हरे, सफेद और लाल रंग की तीन बराबर क्षैतिज पट्टियाँ हैं।
  10. ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में हरा रंग इस्लाम का प्रतिनिधित्व करता है और माना जाता है कि यह पैगंबर मुहम्मद का पसंदीदा रंग है, सफेद रंग शांति का प्रतीक है और लाल रंग बहादुरी, शहादत, आग और प्यार का प्रतिनिधित्व करता है। 
  11. ईरान में एक इंद्रधनुषी द्वीप है, जिसका नाम होर्मुज द्वीप है।

Iran National Symbols Facts in Hindi – ईरान के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

ईरान के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. ईरान का राष्ट्रीय पशु एशियाई चीता (Asiatic cheetah) है। 
  2. वाटर लिली (water lily), दमस्क रोज (Damask rose) और ट्यूलिप (tulip) ईरान के राष्ट्रीय फूल है। 
  3. ईरान का राष्ट्रीय पक्षी बुलबुल (Nightingale) है। 
  4. फ्रीस्टाइल रेसलिंग (Freestyle wrestling) ईरान का राष्ट्रीय खेल है। 
  5. घोरमेह सब्ज़ी (Ghormeh sabzi) ईरान का राष्ट्रीय व्यंजन है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Iran Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*